Raksha Bandhan 2026: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह शुभ दिन भाई-बहन के प्यार, विश्वास और स्नेह का है। इस खास पर्व पर आम लोगों के साथ देश के राजनीतिक गलियारों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अलग ही अंदाज में रक्षाबंधन मनाया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने बच्चों से बातचीत भी की और उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए।
बच्चों से राखी बंधवाते नजर आए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के साथ खास समय बिताया। इस दौरान अलग-अलग उम्र के बच्चों ने पीएम मोदी को राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने भी बच्चों से बातचीत करते हुए उनके साथ सहज अंदाज में समय बिताया। बच्चों के साथ उनकी बातचीत और मुस्कुराते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
रक्षाबंधन के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) अक्सर बच्चों और महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते रहे हैं। इस बार भी बच्चों के साथ उनका यह अंदाज देखने को मिला। राखी बंधवाने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों को स्नेह दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Some memorable moments from Raksha Bandhan celebrations at 7, Lok Kalyan Marg.
May this festival deepen the bonds of affection and harmony.
May it bring happiness and prosperity to everyone. pic.twitter.com/8vpTrfDeIY
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
CM योगी ने छात्राओं से बंधवाई राखी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन का त्योहार बच्चियों और छात्राओं के साथ मनाया। इस दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। सीएम योगी (CM Yogi) ने बच्चियों से बातचीत की और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के बच्चों के साथ यह सहज अंदाज भी चर्चा में बना रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर सामने आए वीडियो में बच्चियां उत्साह के साथ मुख्यमंत्री को राखी बांधती नजर आईं। सीएम योगी ने भी बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ बच्चों के प्रति स्नेह और उनके बेहतर भविष्य की भावना भी दिखाई दी। यही वजह है कि कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने।
पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर लखनऊ में आयोजित 'स्नेहबंधन' कार्यक्रम में…https://t.co/KQVpTSVGrB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 28, 2026
राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ शेयर की तस्वीर
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीर भी शेयर की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
भाई-बहन के रिश्ते (Sibling Relationships) को दिखाती राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचती नजर आई। दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता लंबे समय से राजनीतिक चर्चाओं से अलग भी लोगों की दिलचस्पी का विषय रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर सामने आई तस्वीर में पारिवारिक जुड़ाव और भाई-बहन के स्नेह की झलक देखने को मिली।
रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
स्नेह के धागों से बंधा भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो। pic.twitter.com/Ccqn7JqHyU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2026
भारत में रक्षाबंधन का महत्व
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भारत के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक है। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों के साथ हमेशा खड़े रहने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। वहीं, बदलते समय के साथ रक्षाबंधन मनाने का तरीका (How to Celebrate Raksha Bandhan) भी बदल रहा है। आज कई भाई-बहन दूर रहते हुए भी ऑनलाइन माध्यम से एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। कई परिवारों में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं, जबकि बहनें राखी बांधकर इस रिश्ते को और मजबूत करती हैं।
इस साल भी देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्षाबंधन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों (Colorful Rakhis) और मिठाइयों की खरीदारी हुई तो घरों में भी त्योहार की तैयारियां की गईं। राजनीतिक हस्तियों ने भी अपने-अपने तरीके से इस पर्व की खुशियां साझा कीं।
प्रधानमंत्री का बच्चों के साथ राखी बंधवाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाना है और साथ ही आज राहुल गांधी का प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर शेयर कर देशवासियों को भाई-बहन के रिश्तों का एक मजबूत संदेश दिया है। इन तस्वीरों और वीडियो ने यह संदेश भी दिया कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और रिश्तों की मजबूत ढोर है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का 4 दिवसीय विदेश दौरा तय, 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान के लिए होंगे रवाना



