Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (24) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (28) Bihar Politics (49) BJP (60) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (20) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (74) operation sindoor (33) PM Modi (78) rahul gandhi (22) Rashifal (88) supreme court (19) tmc (30) today horoscope (19) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Shivraj Singh Chouhan Assam Rally: असम दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘जलने वाले जलते रहें, हम बहनों को पैसे देंगे’
खबर आज की खास

Shivraj Singh Chouhan Assam Rally: असम दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘जलने वाले जलते रहें, हम बहनों को पैसे देंगे’

Shivraj Singh Chouhan Assam Rally: असम दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया और एनडीए के पक्ष में जनसभाएं कीं। जिसमें उन्होंने विकास, रोजगार और चाय बागान मजदूरों को जमीन देने की बात कही, साथ ही कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
Aparna PanwarBy Aparna Panwar05/04/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
'जलने वाले जलते रहें, हम बहनों को पैसे देंगे'
'जलने वाले जलते रहें, हम बहनों को पैसे देंगे'

Shivraj Singh Chouhan Assam Rally: असम में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दौरे के दौरान बड़ा बयान देकर सियासी माहौल को और गरमा दिया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है, “जलने वाले जलते रहें, हम तो बहनों को पैसे देंगे।” यह बयान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के तहत दी जा रही आर्थिक सहायता को लेकर दिया है। वहीं आज रविवार को उन्होंने असम की बोकाखाट और नाडुआर विधानसभा सीटों पर NDA उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उनके भाषण में विकास, रोजगार, महिलाओं की भागीदारी और कांग्रेस पर हमले प्रमुख मुद्दे रहे।

असम की संस्कृति और चाय की सराहना

दरअसल अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने असम की संस्कृति और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि असम एक अद्भुत राज्य है, जहां के लोग बेहद सरल, ईमानदार और देशभक्त हैं। जिसमें उन्होंने खासतौर पर असम की चाय का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी खुशबू पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और हर सुबह की शुरुआत इसी से होती है। उन्होंने जनता को कई बार प्रणाम करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम के साथ पांच बड़े “महापाप” किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 1947 के विभाजन के समय कांग्रेस असम को पाकिस्तान में शामिल करने के पक्ष में थी, लेकिन गोपीनाथ बोरदोलोई के संघर्ष के कारण असम भारत का हिस्सा बना रहा। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर सवाल उठाए और कहा कि उस समय असम को असहाय छोड़ दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ, बेरोजगारी और परिवारवाद को भी कांग्रेस की नीतियों की बड़ी विफलता बताया।

एनडीए सरकार के विकास के वादे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार असम के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में राज्य में 2 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास फोकस

शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में महिलाओं के सशक्तिकरण को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने ‘अरुणोदोई योजना’ का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उनका कहना था कि जब महिलाओं के हाथ मजबूत होंगे, तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33% सीटों पर महिलाओं को मौका दिया जाएगा, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

Shivraj Singh Chouhan Assam Rally
Shivraj Singh Chouhan Assam Rally

चाय बागान मजदूरों के अधिकारों की बात

असम के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें वर्षों से उनका अधिकार नहीं मिला। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने सालों तक काम करने के बावजूद मजदूरों को जमीन का मालिकाना हक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन मजदूरों को जमीन के पट्टे दे रही है। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्के घर भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर गरीब को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर ही आपसी संघर्ष चल रहा है और पार्टी कमजोर हो चुकी है। जिसमें उन्होंने दावा किया कि असम में भाजपा और एनडीए की स्थिति मजबूत है और जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है। उन्होंने अपने भाषण के अंत में असमी भाषा में “जोय अखोम, कांग्रेस खतम” कहकर जनता का उत्साह बढ़ाया।

चुनावी रणनीति और जनता से अपील

भाषण के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने विकास, रोजगार और सशक्तिकरण को चुनावी मुद्दा बनाया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन दें ताकि राज्य में विकास की गति और तेज हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है।

ये भी पढ़ें: Assam Chunav 2026: सीएम हिमंता सरमा को दी सीधी चुनौती, आखिर कौन हैं कुंकी चौधरी, असम की सबसे युवा कैंडीडेट

Assam Politics BJP congress Himanta Biswa Sarma Narendra modi NDA Shivraj Singh Chouhan Shivraj Singh Chouhan Assam Rally women empowerment
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

NDA Mangal Milan Meeting: एनडीए की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक आज, संसद के अगले चरण की रणनीति होगी तय

04/08/2026
PM Modi Video Controversy: पीएम मोदी का वीडियो हटाना Meta को पड़ा भारी

PM Modi Video Controversy: पीएम मोदी का वीडियो हटाना Meta को पड़ा भारी! पार्लियामेंट पैनल ने कहा- मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी

04/08/2026
Supreme Court Amendment Bill: लोकसभा से पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026

Supreme Court Amendment Bill: लोकसभा से पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026, अब 38 जजों के साथ काम करेगा SC

03/08/2026
News
Kal Ka Rashifal 14 July 2026: मेष से मीन तक मंगलवार का राशिफल

Kal Ka Rashifal 5 August 2026: मेष से मीन तक बुधवार का राशिफल जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

04/08/2026
Air India Flight Turbulence: दिल्ली लैंडिंग से पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में जोरदार झटके

Air India Flight Turbulence: दिल्ली लैंडिंग से पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में जोरदार झटके, कई यात्री और क्रू मेंबर घायल

04/08/2026
Udhayanidhi Stalin Arrest: तृषा पर बयान से मचा सियासी तूफान

Udhayanidhi Stalin Arrest: तृषा पर बयान से मचा सियासी तूफान, तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

04/08/2026
आईफोन ऐप स्टोर से गायब हुआ टेलीग्राम

Telegram Removed from App Store: Apple का बड़ा एक्शन! एप्प स्टोर से हटा Telegram, नए यूजर्स नहीं कर पा रहे डाउनलोड

04/08/2026

NDA Mangal Milan Meeting: एनडीए की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक आज, संसद के अगले चरण की रणनीति होगी तय

04/08/2026
घर-घर जाकर जनसंख्या की गिनती शुरू होने से पहले 17 से 31 अगस्त तक होगी

Census 2027: आजादी के बाद पहली बार होगी जातिगत जनगणना, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल

04/08/2026
PM Modi Video Controversy: पीएम मोदी का वीडियो हटाना Meta को पड़ा भारी

PM Modi Video Controversy: पीएम मोदी का वीडियो हटाना Meta को पड़ा भारी! पार्लियामेंट पैनल ने कहा- मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी

04/08/2026
Bankipur By Election Result: बिहार विधान उपचुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका

Bankipur By Election Result: बिहार विधान उपचुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, बांकीपुर में जन सुराज की शानदार जीत

03/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.