Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (29) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (82) operation sindoor (33) PM Modi (91) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों की परीक्षा को किया रद्द, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम
परीक्षा

UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों की परीक्षा को किया रद्द, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम

Aparna PanwarBy Aparna Panwar16/08/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा एक्शन
UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा एक्शन

UGC NET 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट परीक्षा 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें परीक्षा में सामने आई गंभीर गड़बड़ियों के बाद तीन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इनमें अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र (Sociology) शामिल हैं। NTA ने इन तीनों विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने पर भी रोक लगा दी है। वहीं, बाकी 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

अभ्यर्थियों की ओर से प्रश्नपत्र में गलतियों और पुराने प्रश्नों को दोहराए जाने की शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी। जिसमें जांच के बाद समिति ने माना कि इन तीन विषयों के पेपर में इतनी गंभीर खामियां हैं कि केवल कुछ प्रश्नों को हटाकर या सुधारकर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। ऐसे में उम्मीदवारों के हित और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है।

किन तीन विषयों की परीक्षा फिर से होगी?

NTA के फैसले के अनुसार UGC NET 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इन विषयों के उम्मीदवारों को नए सिरे से परीक्षा देनी होगी। खास बात यह है कि री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।

NTA ने इन तीन विषयों की आंसर-की को फिलहाल रोक दिया है। इसका मतलब है कि इन विषयों के उम्मीदवारों के परिणाम से जुड़ी प्रक्रिया री-एग्जाम के बाद आगे बढ़ाई जाएगी।

प्रश्नपत्र में मिली थीं कई गंभीर गलतियां

UGC NET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। सबसे ज्यादा विवाद अंग्रेजी और समाजशास्त्र के पेपर को लेकर सामने आया।

अभ्यर्थियों का दावा था कि अंग्रेजी के पेपर में करीब 67 सवाल पिछली यानी 2024 की परीक्षा से हूबहू दोहराए गए थे। बताया गया कि कई सवालों में विकल्प भी बदले नहीं गए थे। इससे उम्मीदवारों के बीच परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हुए। वहीं, समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र में भी कई तरह की गलतियां सामने आईं। प्रसिद्ध समाजशास्त्रीय विचारकों के नाम तक गलत लिखे गए थे। उदाहरण के तौर पर ‘Ritzer’ को ‘Putzer’ और ‘Parsons’ को ‘Parsow’ लिखा गया। इसके अलावा कुछ सवालों के हिंदी अनुवाद को लेकर भी उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई। जिसमें कई अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रश्न अस्पष्ट थे और कुछ सवाल निर्धारित सिलेबस से बाहर के लग रहे थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की विशेषज्ञों से जांच कराई गई।

एक्सपर्ट कमेटी की जांच के बाद लिया फैसला

शिकायतों की जांच के लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी ने प्रश्नपत्रों का विस्तृत परीक्षण किया। जांच में प्रश्नों से जुड़ी तथ्यात्मक, भाषाई, अनुवाद और प्रिंटिंग संबंधी कई कमियां सामने आईं।

कमेटी के अनुसार, इन गलतियों को कुछ प्रश्न हटाकर या उनके उत्तरों में बदलाव करके पूरी तरह ठीक करना संभव नहीं था। इसलिए उम्मीदवारों को समान अवसर देने और परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इन तीनों विषयों की पूरी परीक्षा दोबारा कराने की सिफारिश की गई। NTA ने एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए री-एग्जाम कराने का फैसला लिया है।

UGC NET री-एग्जाम 2026 कब होगा?

NTA की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार परीक्षा के समय और विषय के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

री-एग्जाम का पूरा शेड्यूल

  • 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक: अंग्रेजी
  • 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: कॉमर्स
  • 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक: समाजशास्त्र
री-एग्जाम के लिए नहीं देनी होगी अतिरिक्त फीस

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के जिन उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देनी है, उनके लिए राहत की बात यह है कि री-एग्जाम के लिए कोई नया आवेदन शुल्क या अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। जिसमें उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने के लिए अलग से भुगतान नहीं करना होगा। परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी NTA की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

बाकी 84 विषयों की आंसर-की जारी

NTA ने तीन विषयों को छोड़कर बाकी 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इन विषयों के उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय के भीतर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।

आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आपत्ति दर्ज कराने से पहले संबंधित प्रश्न, उत्तर और अपने दावे के समर्थन में जरूरी प्रमाण जरूर देखें।

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के उम्मीदवारों को फिलहाल री-एग्जाम की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा की तारीख नजदीक होने के कारण पुराने प्रश्नपत्रों और आधिकारिक सिलेबस के आधार पर तैयारी करना उपयोगी रहेगा। साथ ही उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से चेक करनी चाहिए।

UGC NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में प्रश्नपत्र की गलतियों को लेकर उठे सवालों के बाद तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। अब इन तीनों विषयों के अभ्यर्थियों की नजर 9 और 10 सितंबर को होने वाली परीक्षा पर रहेगी। री-एग्जाम के बाद ही इन विषयों की आगे की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Atal Canteen: गरीबों के लिए बड़ी राहत, राजधानी में शुरू हुई 25 नई अटल कैंटीन, 5 रुपए में मिला भरपूर खाना

NTA UGC NET 2026 Re-Exam UGC NET Answer Key UGC NET Exam 2026 UGC NET News UGC NET Re Exam 2026
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार में लाखों पद खाली

Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार में लाखों पद खाली, रेलवे-डिफेंस में सबसे ज्यादा वैकेंसी का RTI से खुलासा

23/08/2026
NTA News: नीट पेपर विवाद के बाद बड़ा एक्शन

NTA News: नीट पेपर विवाद के बाद बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी हटाए गए, नई टीम संभालेगी परीक्षा प्रबंधन

24/07/2026
PM Modi on NEET Paper Leak

PM Modi On NEET paper leak: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, परीक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

21/07/2026
News
Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा

Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा, कहा- हर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

05/09/2026
Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक

Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक, कहा- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई ठीक नहीं

05/09/2026
Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर को किया ढेर

05/09/2026
Nepal Flash Flood: नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग

Nepal Flash Flood: नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग, भारत ने कहा- जलवायु संकट से मिलकर लड़ना होगा

04/09/2026
Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल

Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल, जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा

04/09/2026
Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रात का सफर होगा और आरामदायक, जानें फीचर्स

04/09/2026
अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 04 September 2026: देश के इन 25 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

03/09/2026
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा खास संयोग

Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा खास संयोग, 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा जन्मोत्सव

03/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.