Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (68) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (34) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (27) Delhi Weather (21) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (29) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (38) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (86) rahul gandhi (28) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » UP BJP Super Survey: यूपी में बीजेपी का सीक्रेट मिशन, 61 हार वाली सीटों पर तैयार हो रहा मास्टर प्लान
उत्तरप्रदेश

UP BJP Super Survey: यूपी में बीजेपी का सीक्रेट मिशन, 61 हार वाली सीटों पर तैयार हो रहा मास्टर प्लान

Aparna PanwarBy Aparna Panwar31/07/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
UP BJP Super Survey: यूपी में बीजेपी का सीक्रेट मिशन
UP BJP Super Survey: यूपी में बीजेपी का सीक्रेट मिशन

UP BJP Secret Survey: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज होती नजर आ रही हैं। जिसमें बताया जा रहा है की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तीन स्तरीय गोपनीय सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे का उद्देश्य केवल मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन का आकलन करना नहीं है, बल्कि यह भी जानना है कि किन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत है और किन सीटों पर अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है।

अधिकारीयों के अनुसार, पार्टी विशेष रूप से उन 61 विधानसभा सीटों पर फोकस कर रही है, जहां पिछले कई चुनावों से जीत नहीं मिल पाई है। वहीं इन सीटों के लिए अलग रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसमें माना जा रहा है कि सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर संगठन, चुनावी अभियान और उम्मीदवारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

तीन स्तरों पर हो रहा है सर्वे

बीजेपी का यह सर्वे तीन अलग-अलग स्तरों पर किया जा रहा है। इसमें सबसे पहले मौजूदा विधायक के कामकाज, जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता और क्षेत्र में उनकी सक्रियता का मूल्यांकन किया जा रहा है।

दूसरे चरण में स्थानीय संगठन, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है। वहीं तीसरे स्तर पर आम जनता की राय और चुनावी माहौल का आकलन किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी का मुख्य उद्देश्य केवल रिपोर्ट तैयार करना नहीं, बल्कि समय रहते कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करना भी है।

61 हारी हुई सीटों पर सबसे ज्यादा ध्यान

बीजेपी की रणनीति में सबसे अहम स्थान उन 61 सीटों का है, जहां पार्टी लगातार चुनाव हारती रही है। वहीं माना जा रहा है कि इन सीटों के लिए अलग चुनावी ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा।

इन सीटों पर जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे, संगठन की स्थिति और विपक्ष की ताकत जैसे सभी पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी का मानना है कि यदि इन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया जाता है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उसका चुनावी गणित और मजबूत हो सकता है।

पूर्वांचल की 22 सीटें बनी चुनौती

पूर्वी उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती वाले क्षेत्रों में शामिल है। जिनमें आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर और मिर्जापुर जैसे जिलों की कुल 22 विधानसभा सीटों पर पार्टी लगातार तीन चुनावों से जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

इसी वजह से इन इलाकों में संगठन को मजबूत करने, स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय करने और नए सामाजिक समीकरण बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पश्चिमी यूपी की 13 सीटों पर भी खास नजर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद जैसे जिलों की 13 सीटें भी बीजेपी की प्राथमिकता सूची में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण चुनावी मुकाबला चुनौतीपूर्ण माना जाता है। पार्टी इन इलाकों में अपनी पहुंच बढ़ाने और नए मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

61 हार वाली सीटों पर तैयार हो रहा मास्टर प्लान
61 हार वाली सीटों पर तैयार हो रहा मास्टर प्लान
अवध और मध्य यूपी की 26 सीटों पर रणनीति

अवध और मध्य उत्तर प्रदेश की रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर और अंबेडकरनगर जैसे जिलों की 26 सीटें भी बीजेपी के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

इन क्षेत्रों में लंबे समय से विपक्ष का प्रभाव रहा है। ऐसे में पार्टी स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान के जरिए अपनी स्थिति बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

27 सीटों पर समाजवादी पार्टी से सीधा मुकाबला

जानकारी के लिए बता दें इन 61 सीटों में से 27 ऐसी हैं जहां बीजेपी का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) से होता रहा है। इसी कारण इन सीटों पर चुनावी रणनीति तैयार करते समय विपक्ष की ताकत, बूथ स्तर की स्थिति और पिछले चुनावों के मतदान पैटर्न का भी विस्तार से विश्लेषण किया जा रहा है।

सहयोगी दलों की सीटों का भी हो रहा मूल्यांकन

बीजेपी केवल अपनी सीटों का ही नहीं बल्कि गठबंधन सहयोगियों के प्रदर्शन का भी आकलन कर रही है। अधिकारीयों के अनुसार, निषाद पार्टी, अपना दल (एस), राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रभाव वाले क्षेत्रों की भी समीक्षा की जा रही है। इससे गठबंधन की मजबूती और सीटों के बेहतर तालमेल पर भविष्य में निर्णय लिया जा सकता है।

कार्यकर्ताओं के फीडबैक को मिल रही अहमियत

बीजेपी इस बार केवल नेताओं की रिपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना चाहती। पार्टी कार्यकर्ताओं, बूथ स्तर के पदाधिकारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों के सुझावों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। जिसमें माना जा रहा है कि टिकट वितरण से पहले जमीनी स्तर पर मिलने वाला फीडबैक अहम भूमिका निभा सकता है।

ऑनलाइन परीक्षा से भी परखी गई संगठन की तैयारी

बीजेपी ने चुनावी तैयारी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की है। जिसमें 6 जुलाई से 28 जुलाई तक चले इस अभियान में पार्टी के कई मोर्चों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। ‘सरल’ एप के माध्यम से आयोजित इस परीक्षा में पार्टी का इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, गठबंधन और चुनावी प्रदर्शन से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

उत्तर प्रदेश से करीब 5.34 लाख कार्यकर्ताओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें लगभग 4.82 लाख सफल रहे। 90 प्रतिशत से अधिक सफलता दर के साथ यूपी के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।

2027 चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीजेपी इस बार केवल चुनाव प्रचार पर नहीं बल्कि संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और डेटा आधारित चुनावी रणनीति पर भी बराबर ध्यान दे रही है।

गोपनीय सर्वे से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर संगठन में बदलाव, उम्मीदवारों के चयन और चुनावी अभियान की दिशा तय की जा सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस सर्वे को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए सर्वे से जुड़ी कई बातें फिलहाल राजनीतिक और मीडिया सूत्रों के आधार पर सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Latest Video: एंटी पेपर लीक बिल संसद में हुआ पास, पीएम मोदी ने कहा- अब परीक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

BJP Secret Survey BJP Strategy UP Assembly Election UP BJP UP BJP Secret Survey Uttar Pradesh Politics Yogi Adityanath
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

समाजवादी पार्टी गठबंधन नहीं तोड़ती, बल्कि पूरी ईमानदारी से साथ निभाती है

UP Politics News: अखिलेश यादव का मायावती पर पलटवार, कहा- ‘सपा गठबंधन नहीं तोड़ती, साथ लेती है तो निभाती है’

22/08/2026
Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन

Uttar Pradesh News: नकली डेयरी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, पनीर-घी-खोया समेत एनालॉग हुए बैन

15/08/2026
Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत

Rahul Gandhi: सावरकर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली कानूनी राहत, मुकदमा हुआ रद्द

14/08/2026
News
Bihar Government Big Decision: बेटियों के लिए सरकार का बड़ा प्लान

Bihar Government Big Decision: बेटियों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, फेलोशिप समेत 3 ऐलान से बदलेगी तस्वीर, जानें कैसे

26/08/2026
Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा

Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी

25/08/2026
Arvind Kejriwal: केजरीवाल का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal: E20 Petrol पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- AAP सरकार बनी तो 5 दिन में हटाएंगे ई20

25/08/2026
नितिन गडकरी ने कहा- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दें

BJP Cabinet Reshuffle: ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता…’, नितिन गडकरी के बयान से बीजेपी में बदलाव की अटकलें हुई तेज, जानें वजह

25/08/2026
West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप

West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप, बोलीं- घर में नजरबंद करने की दी धमकी

24/08/2026
Jaishankar Russia Visit: क्रेमलिन में जयशंकर-पुतिन की अहम बैठक

Jaishankar Russia Visit: क्रेमलिन में जयशंकर-पुतिन की अहम बैठक, व्यापार से ऊर्जा तक जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

24/08/2026
Onion Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का डबल झटका

Onion Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का डबल झटका, प्याज की कीमतों में अचानक उछाल, जानें भाव

24/08/2026
Trump PM Modi Press Conference: पीएम मोदी के साथ भारत की शर्त भूल गए थे ट्रंप

Trump PM Modi Press Conference: पीएम मोदी के साथ भारत की शर्त भूल गए थे ट्रंप? सर्जियो गोर ने बताई पूरी कहानी

23/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.