Kal Ka Rashifal 8 May 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। किसी को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार और खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्रवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने और गरीबों को मीठी वस्तु का दान करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यहां जानें अपना 8 मई के लिए मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। मानसिक तनाव दूर होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कल थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन उत्साह से भरा रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलने की संभावना है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मार्केटिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को शुक्रवार के दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा, लेकिन पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के संकेत हैं। व्यापार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत करने का समय अनुकूल है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। मानसिक शांति बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
ये भी पढ़ें: ‘अमित शाह’ ने बस्तर के लिए लिया अहम फैसला, 19 मई को होगी 4 राज्यों के सीएम के साथ हाई लेवल मीटिंग



