Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (30) Bihar Politics (49) BJP (66) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (34) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (26) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (29) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (85) rahul gandhi (28) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
दिल्ली

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Aparna PanwarBy Aparna Panwar31/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला
Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Ankit Sharma Murder Case: साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के बहुचर्चित मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बता दें अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिसमें कोर्ट ने सभी दोषियों को हत्या, दंगा, अपहरण और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर धाराओं में दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई। इसके साथ ही ताहिर हुसैन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद का फैसला

जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को सुनाए गए फैसले में अदालत ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति की हत्या का नहीं, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली बेहद गंभीर घटना है। जिसमें कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके अलावा दंगा करने, घातक हथियार के साथ दंगा करने, अपहरण और अन्य संबंधित अपराधों में भी दोषियों को सजा सुनाई गई। इस मामले में दोषी ठहराए गए लोगों में ताहिर हुसैन के अलावा नाजिम, कासिम, जावेद और अनस शामिल हैं।

13 जुलाई को दोषी करार दिए गए थे पांच आरोपी

इस मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने 13 जुलाई को फैसला सुनाते हुए ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया था। वहीं, सबूतों के अभाव में छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था। बताया जा रहा है की लंबे समय तक चली सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन किया। इन्हीं सबूतों के आधार पर कोर्ट ने पांच आरोपियों को हत्या, अपहरण, दंगा और गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा बनने का दोषी माना।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल यह मामला फरवरी 2020 में हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा है। बता दें उस समय आईबी अधिकारी अंकित शर्मा अपने परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहते थे। 24 और 25 फरवरी 2020 को इलाके में हिंसा, आगजनी और पथराव की कई घटनाएं हुई थीं।

25 फरवरी को अंकित शर्मा घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनसे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। वहीं अगले दिन उनका शव एक नाले से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं और धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान भी मिले थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?

सजा सुनाते समय अदालत ने इस अपराध को बेहद क्रूर और अमानवीय बताया। कोर्ट ने कहा कि अंकित शर्मा की निर्ममता से हत्या की गई और उनके शव को जिस तरह नाले में फेंका गया, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य था। अदालत ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। इसलिए ऐसे अपराधों में कानून के अनुसार कठोर सजा देना जरूरी है ताकि समाज में कानून का सम्मान बना रहे।

ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
ताहिर हुसैन पर लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना

अदालत ने उम्रकैद की सजा के साथ ताहिर हुसैन पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। अन्य दोषियों पर भी अलग-अलग धाराओं के तहत जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य उन्हें दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त हैं।

बचाव पक्ष ने फैसले पर जताई असहमति

ताहिर हुसैन की ओर से पैरवी कर रहीं अधिवक्ता तारा नरूला ने अदालत के फैसले पर असहमति जताई। जिसमें उन्होंने कहा कि अदालत ने यह माना कि अपराध गंभीर है, लेकिन यह साबित नहीं हो पाया कि दोषियों में सुधार की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष ताहिर हुसैन की प्रत्यक्ष भूमिका साबित नहीं कर सका। उनके अनुसार, अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 149 के तहत गैरकानूनी भीड़ का सदस्य मानते हुए दोषी ठहराया है।

बचाव पक्ष का कहना है कि उन्हें अपने मुवक्किल की बेगुनाही पर पूरा भरोसा है और इस फैसले को जल्द ही दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

जांच में क्या सामने आया?

ऐसे में जांच एजेंसियों ने अदालत में कई तरह के साक्ष्य पेश किए थे। इनमें घटनास्थल से मिले सबूत, फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल रिकॉर्ड, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य दस्तावेज शामिल थे। अभियोजन पक्ष का दावा था कि सभी साक्ष्य एक-दूसरे की पुष्टि करते हैं और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करते हैं। इन्हीं आधारों पर अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।

दिल्ली दंगों का सबसे चर्चित मामला

अंकित शर्मा हत्याकांड वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है। इस मामले की सुनवाई कई वर्षों तक चली और अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना अंतिम फैसला सुनाया।

अब इस फैसले के बाद मामले का अगला चरण हाईकोर्ट में अपील का हो सकता है, क्योंकि बचाव पक्ष ने फैसले को चुनौती देने की बात कही है। हालांकि, फिलहाल ट्रायल कोर्ट के आदेश के अनुसार ताहिर हुसैन समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा भुगतनी होगी।

ये भी पढ़ें: UP BJP Super Survey: यूपी में बीजेपी का सीक्रेट मिशन, 61 हार वाली सीटों पर तैयार हो रहा मास्टर प्लान

AAP Leader Tahir Hussain Ankit Sharma Murder Case Tahir Hussain Tahir Hussain Verdict
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

21/08/2026
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख

Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख, सीएम पद छोड़ने पर दिया जवाब

17/08/2026
News
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

21/08/2026
ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च

ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च, अब पैरेंट्स के हाथ में होगा सेफ्टी कंट्रोल, जानें इसके फीचर्स

20/08/2026
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

20/08/2026
Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम्’ गीत के दो ही छंद गाने का फैसला पर भड़के अमित शाह

Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम्’ गीत के दो ही छंद गाने का फैसला पर भड़के अमित शाह, कहा- कांग्रेस का तुष्टिकरण नहीं चलेगा

20/08/2026
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत

Maharashtra News: वंदे मातरम की जगह बजता रहा लता मंगेशकर का गीत, एकनाथ शिंदे ने सभा से मांगी माफी

18/08/2026
BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल

BJP New Team 2026: भाजपा के संगठन में हुआ बड़ा फेरबदल, तावड़े को UP और पूनिया को पंजाब की कमान सौंपी

18/08/2026
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक राहत, कारोबार के लिए 2.10 लाख तक देगी सरकार

18/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.