Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाला एक खुशहाल परिवार कुछ ही सेकंड में तबाह हो गया। दरअसल, बीते कल यानी शुक्रवार के दिन एक 19 साल का लड़का, जिनका नाम कुणाल बताया जा रहा है। वह दोपहर में iPhone मोबाइल की किस्त को लेकर मांग कर रहा है, लेकिन इसी बीच उसका अपनी ही माता-पिता से विवाद हो गया, जिसके बाद कुणाल नाराज होकर पहाड़ी इलाके के पास चला गया।
बताया जा रहा है कि जब नाराज लड़का वापस नहीं आया, तो उसके माता-पिता दोनों ही भी उसे समझाने और सुरक्षित घर वापस लाने के लिए उसके पीछे गए, लेकिन उसके बाद जो भी हुआ, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि कैसे एक छोटी सी गलत और गुस्से के चलते पूरा ही परिवार मौत के घाट उतर गया।
बेटे की मां ने खुद ही अपनी जान दे दी
मिली जानकारी के मुताबिक, माता-पिता अपने नाराज बेटे कुणाल को मनाने के लिए पहाड़ी वाले इलाके पर पहुंचे, जहां पर उनका बेटा मौजूद था। पिता ने बेटे को बहुत समझने की कोशिश की लेकिन बेटा नहीं माना और देखते ही देखते स्थिति खतरनाक हो गई। माता-पिता जब अपने बेटे को समझा रहे थे, तो पहाड़ी के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और बेटा खाई में जा गिरा। पिता मुरलीधर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी संतुलन बिगड़ से पहाड़ी से नीचे जा गिरे।
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने दोनों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद अपने पति और बेटे के साथ हुई इस घटना से मां संगीता भी बेहद सदमे में आ गईं। इसके कुछ समय बाद उन्होंने भी अपनी जान दे दी। इस तरह कुछ ही समय में पूरा परिवार खत्म हो गया।
घर में अब सिर्फ पालतू कुत्ता रह गया
इस घटना का सबसे भावुक पहलू यह है कि उनके घर में अब सिर्फ उनका पालतू कुत्ता ही रह गया है, जो अपने मालिक के आने का इंतजार कर रहा है। कुत्ता न कुछ खा रहा है और न पी रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक, कुणाल को अपने कुत्ते से काफी लगाव था। वह अक्सर उसे सुबह टहलाने के लिए लेकर जाता था।
परिवार के अचानक चले जाने के बाद कुत्ता घर में अकेला है। पड़ोसियों का कहना है कि वह लगातार आवाज कर रहा है और परेशान दिखाई दे रहा है। लोगों ने उसे खाना और पानी देने की कोशिश भी की, लेकिन वह सामान्य तरीके से भोजन नहीं कर रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि कुत्ता शायद अपने मालिकों के वापस आने का इंतजार कर रहा है। जिस घर में कुछ समय पहले तक परिवार के लोगों की आवाजें सुनाई देती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ कुत्ते की आवाज इस खामोशी को तोड़ रही है।

इलाके के सभी लोग सदमे में…
मकान मालिक आदित्य देशपांडे के अनुसार, चांदगुड़े परिवार कुछ महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। मुरलीधर पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार को देखकर कभी ऐसा नहीं लगा था कि उनके घर में इतना बड़ा संकट आने वाला है। शुक्रवार की घटना के बाद इलाके के लोग भी सदमे में हैं।
iPhone बना पूरे परिवार की मौत का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले कुणाल की अपने माता-पिता से नए iPhone की मांग को लेकर बहस हुई थी। विवाद के बाद उनका बेटा नाराज होकर पहाड़ी की ओर चला गया था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है और घटना के पीछे की असली वजह क्या है। इसके पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस के द्वारा हर एक जानकारी जुटाई जा रही है।
महाराष्ट्र की पुलिस (Maharashtra Police) और स्थानीय प्रशासन की ओर से इस दिल दहला देने वाले मामले की जांच जारी है। वही पड़ोसियों ने घर में अकेले रह गए पालतू कुत्ते को सुरक्षित निकालकर उसकी देखभाल की व्यवस्था करने की अपील भी प्रशासन से की है। यह घटना परिवार और समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। अगर किसी कारण से परिवार में विवाद या भावनात्मक संकट की स्थिति है, तो किसी भी प्रस्थिति में व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में तुरंत परिवार, भरोसेमंद लोगों या स्थानीय सहायता सेवाओं से संपर्क करना जरूरी है। चाहे तो उन्हें पुलिस या फिर किसी भी हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर मदद लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सरकारी स्कूलों की खुली पोल, राजस्थान में 600 से ज्यादा स्कूल बिना भवन के चल रहे



