Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (32) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (42) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (33) Delhi Weather (24) donald trump (48) Election Commission (21) horoscope (98) horoscope today (41) IMD Alert (20) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (101) rahul gandhi (34) Rashifal (90) supreme court (23) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (23) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का बड़ा ऐलान, 6 जून को दिल्ली में होगा प्रदर्शन
दिल्ली

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का बड़ा ऐलान, 6 जून को दिल्ली में होगा प्रदर्शन

Aparna PanwarBy Aparna Panwar01/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का बड़ा ऐलान
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का बड़ा ऐलान

Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुए कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को दिल्ली में एक बड़े शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर के छात्रों और समर्थकों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत दिपके ने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि परीक्षा प्रणाली से जुड़े विवादों और कथित गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का भविष्य खराब किया है। ऐसे में जवाबदेही तय होना जरूरी है और संबंधित लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे दिपके

दरअसल वीडियो संदेश में अभिजीत दिपके ने बताया कि वह 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। साथ ही, उन्होंने अपने समर्थकों और छात्रों से एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत करने की अपील की है। इसके बाद सभी लोग मिलकर संसद मार्ग थाना जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहेगा। किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग क्यों?

अभिजीत दिपके का कहना है कि पिछले कुछ समय में परीक्षा प्रणाली को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। जिनमें खासतौर पर NEET परीक्षा और कथित पेपर लीक के मामलों ने छात्रों के बीच चिंता बढ़ाई है। उनका आरोप है कि इन घटनाओं के कारण लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ा है। ऐसे में शिक्षा मंत्रालय को जवाब देना चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

छात्रों से एकजुट होने की अपील

अपने वीडियो संदेश में दिपके ने कहा कि अब समय आ गया है जब छात्र और युवा एक साथ खड़े होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “अगर लाखों लोग एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे तो सरकार को सुनना ही पड़ेगा। संविधान हमें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार देता है और हम उसी अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।” दिपके ने युवाओं से अपील की कि वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में भाग लें और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग करें।

ऑनलाइन याचिका को मिला भारी समर्थन

अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू की गई ऑनलाइन याचिका को लाखों लोगों का समर्थन मिल चुका है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में छात्र और युवा इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। साथ ही, उनका कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं बल्कि उन लाखों छात्रों की आवाज है जो परीक्षा प्रणाली में सुधार चाहते हैं।

गिरफ्तारी की आशंका पर क्या बोले?

वीडियो में अभिजीत दिपके ने यह भी कहा कि उनके परिवार और कुछ करीबी लोगों को आशंका है कि दिल्ली पहुंचने पर उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और कानून के दायरे में रहकर ही अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। दिपके ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी टकराव की राजनीति नहीं करना चाहते, बल्कि छात्रों की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना चाहते हैं।

Cockroach Janata Party: 6 जून को दिल्ली में होगा प्रदर्शन
Cockroach Janata Party: 6 जून को दिल्ली में होगा प्रदर्शन
विदेश में नौकरी छोड़कर लौटने का दावा

बता दें अपने संदेश के दौरान अभिजीत दिपके ने कहा कि उनके पास विदेश में नौकरी करने के अवसर थे, लेकिन उन्होंने देश और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए भारत लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अगर देश के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हो तो चुप बैठना उचित नहीं है। इसलिए उन्होंने सीधे मैदान में उतरकर आवाज उठाने का फैसला लिया है।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि युवाओं द्वारा संचालित एक सोशल मीडिया आधारित आंदोलन है। इसकी शुरुआत अभिजीत दिपके ने की थी। पिछले कुछ महीनों में यह प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर काफी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इंस्टाग्राम पर इसके 22 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स बताए जाते हैं। यही वजह है कि इसकी गतिविधियों पर बड़ी संख्या में युवा नजर रखते हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली यह कम्युनिटी अक्सर शिक्षा, रोजगार, युवाओं के मुद्दों और सरकारी नीतियों पर अपनी राय साझा करती रही है।

प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी नजरें

6 जून को प्रस्तावित दिल्ली प्रदर्शन को लेकर अब राजनीतिक और छात्र संगठनों की भी नजरें टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली इस मुहिम को जमीन पर कितना समर्थन मिलता है।

ऑनलाइन दुनिया में कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता काफी अधिक है, लेकिन दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन से यह साफ होगा कि वास्तविक स्तर पर कितने छात्र और समर्थक इस आंदोलन में शामिल होते हैं। फिलहाल शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा विवाद और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर देशभर में बहस जारी है। ऐसे में अभिजीत दिपके का यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में चर्चा का बड़ा विषय बन सकता है।

ये भी पढ़ें: Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड पर गरजे CM योगी, बोले- दोस्ती की आड़ में धोखा और छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं

Abhijit Dipke Cockroach Janata Party Delhi Protest Dharmendra Pradhan Education Minister June 6 Protest
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, अब दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

29/09/2026
DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना

DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना, यहां जानें पूरी डिटेल

24/09/2026
PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

PM Modi Carbon Emissions: कार्बन उत्सर्जन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विकसित देशों की जिम्मेदारी पर उठाया सवाल

19/09/2026
News
Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

29/09/2026
KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला

KC Venugopal News: ईसीआई विवाद पर वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ‘पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं’

29/09/2026
Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन, अब दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

29/09/2026
Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल

Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल, गुलवीर-पारुल ने जीते 4 मेडल

28/09/2026
CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत

CBSE Three Language Policy: बच्चों को मिली राहत, थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला

28/09/2026
Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार

Chirag Paswan News: चिराग पासवान का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- ‘प्रियंका गांधी कैसे चुनाव जीत गईं’, पढ़ें पूरी खबर

28/09/2026
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने 10 चौके-9 छक्कों से मचाया तूफान

27/09/2026
PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, कहा- दुनिया हुई थी हैरान

27/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.