Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (30) Bihar Politics (49) BJP (68) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (34) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (27) Delhi Weather (21) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (29) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (38) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (86) rahul gandhi (28) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी
दिल्ली

Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी

Aparna PanwarBy Aparna Panwar25/08/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा
Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मंगलवार को बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इमरजेंसी समीक्षा बैठक बुलाई, जिसका मुख्य उद्देश्य H1N1 मतलब स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले हैं। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की चिंता काफी अधिक बढ़ गई है। वहीं, राजधानी में इस साल अब तक करीब 3,000 इन्फ्लूएंजा (Influenza) के मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2,308 H1N1 संक्रमण के हैं, जबकि बाकी मामले इन्फ्लूएंजा के दूसरे प्रकारों से जुड़े हैं।

ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि दिल्ली में H1N1 से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर, स्टाफ, दवाएं और बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को उचित इलाज मिल सके।

2308 H1N1 मामलों के बाद सरकार अलर्ट

दिल्ली में H1N1 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री की इमरजेंसी बैठक का उद्देश्य अस्पतालों की तैयारियों, इलाज की व्यवस्था और संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करना है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने अस्पतालों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। पंकज सिंह के मुताबिक अगर किसी मरीज को अस्पताल में बेड उपलब्ध कराने से इनकार किया जाता है, तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी H1N1 को लेकर तैयारियों की समीक्षा की थी। केंद्र की बैठक में इन्फ्लूएंजा की निगरानी, टेस्टिंग, अस्पतालों की तैयारी और गंभीर संक्रमण वाले मरीजों के इलाज पर चर्चा की गई थी।

स्कूलों को भी सतर्क रहने की सलाह

H1N1 संक्रमण का असर बच्चों तक न पहुंचे, इसके लिए दिल्ली के स्कूलों में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्कूलों को छात्रों और स्टाफ के बीच हाथों की सफाई, खांसते-छींकते समय मुंह और नाक ढकने तथा सांस संबंधी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर बच्चों को स्कूल भेजने से बचने की सलाह दी गई है। पुराने दिल्ली शिक्षा विभाग के H1N1 दिशानिर्देशों में भी फ्लू के लक्षण वाले बच्चों को पूरी तरह ठीक होने तक घर पर रहने और स्कूलों में जागरूकता फैलाने की बात कही गई थी।

स्कूलों में कक्षाओं और कॉमन एरिया की साफ-सफाई, पर्याप्त वेंटिलेशन और बार-बार छुई जाने वाली सतहों की सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों को हाथ धोने और आंख, नाक व मुंह को बार-बार छूने से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा
सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा

H1N1 के क्या हैं लक्षण?

H1N1 संक्रमण को आम तौर पर स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हो सकते हैं। कुछ मरीजों में सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को लगातार तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, भ्रम की स्थिति या लक्षणों के लगातार बिगड़ने जैसी समस्या हो, तो उसे जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और अन्य हाई-रिस्क लोगों को फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

H1N1 से बचने के लिए क्या करें?

H1N1 और दूसरे वायरल संक्रमणों से बचाव के लिए रोजमर्रा की कुछ सावधानियां काफी मददगार हो सकती हैं।

  • खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को ढकें।
  • साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं।
  • फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति से उचित दूरी रखें।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें।
  • घर और स्कूल में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें।
  • आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।
  • बीमार होने पर आराम करें और दूसरों के संपर्क में आने से बचें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या दूसरी दवाएं न लें।
  • गंभीर या लगातार बने रहने वाले लक्षणों पर डॉक्टर से सलाह लें।
सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

H1N1 के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद दिल्ली सरकार ने लोगों से पैनिक न करने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं है। सरकार अस्पतालों की क्षमता और मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भी कहा है कि भारत में H1N1 का कोई नया स्ट्रेन सामने नहीं आया है और मौजूदा बढ़ोतरी को मौसमी फ्लू गतिविधि से जोड़ा जा रहा है।

ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए जरूरी है कि घबराने के बजाय सावधानी बरतें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना संक्रमण को गंभीर होने से रोकने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: E20 Petrol पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- AAP सरकार बनी तो 5 दिन में हटाएंगे ई20

Delhi H1N1 Delhi News H1N1 Alert H1N1 Cases Pankaj Singh Rekha Gupta Swine Flu
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌

Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌, Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस

23/08/2026
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

21/08/2026
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

20/08/2026
News
Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा

Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी

25/08/2026
Arvind Kejriwal: केजरीवाल का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal: E20 Petrol पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- AAP सरकार बनी तो 5 दिन में हटाएंगे ई20

25/08/2026
नितिन गडकरी ने कहा- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दें

BJP Cabinet Reshuffle: ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता…’, नितिन गडकरी के बयान से बीजेपी में बदलाव की अटकलें हुई तेज, जानें वजह

25/08/2026
West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप

West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप, बोलीं- घर में नजरबंद करने की दी धमकी

24/08/2026
Jaishankar Russia Visit: क्रेमलिन में जयशंकर-पुतिन की अहम बैठक

Jaishankar Russia Visit: क्रेमलिन में जयशंकर-पुतिन की अहम बैठक, व्यापार से ऊर्जा तक जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

24/08/2026
Onion Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का डबल झटका

Onion Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का डबल झटका, प्याज की कीमतों में अचानक उछाल, जानें भाव

24/08/2026
Trump PM Modi Press Conference: पीएम मोदी के साथ भारत की शर्त भूल गए थे ट्रंप

Trump PM Modi Press Conference: पीएम मोदी के साथ भारत की शर्त भूल गए थे ट्रंप? सर्जियो गोर ने बताई पूरी कहानी

23/08/2026
Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार में लाखों पद खाली

Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार में लाखों पद खाली, रेलवे-डिफेंस में सबसे ज्यादा वैकेंसी का RTI से खुलासा

23/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.