Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (26) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (29) Bihar Politics (49) BJP (62) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (19) mamata banerjee (37) Narendra modi (75) operation sindoor (33) PM Modi (80) rahul gandhi (23) Rashifal (88) supreme court (19) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Heat Wave School Holiday: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल टाइमिंग में बदलाव, छुट्टियों का भी हुआ ऐलान
दिल्ली

Heat Wave School Holiday: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल टाइमिंग में बदलाव, छुट्टियों का भी हुआ ऐलान

Heat Wave School Holiday: देशभर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों टाइमिंग में बदलाव किया गया है और कुछ जगहों पर गर्मी की छुट्टियां पहले घोषित कर दी गई हैं। आइए जानते यहां दिल्ली-NCR, यूपी समेत अन्य राज्यों में क्या बदलाव हुए हैं।
Aparna PanwarBy Aparna Panwar28/04/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Heat Wave School Holiday: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
Heat Wave School Holiday: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Heat Wave School Holiday: देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल के अंत में ही तापमान कई शहरों में 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पश्चिमी राज्यों तक गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है, खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर। ऐसे में स्थिति को देखते हुए कई राज्य सरकारों और जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिसमें बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ राज्यों में गर्मी की छुट्टियां भी समय से पहले घोषित कर दी गई हैं।

यूपी और गाजियाबाद में बदला स्कूल टाइम

Uttar Pradesh के कई जिलों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर Ghaziabad में सुबह से ही तेज धूप और उमस महसूस की जा रही है। वहीं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगे। इस फैसले का खास उद्देश्य बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी और लू से बचाना है। छोटे बच्चों के लिए यह राहत भरा कदम है क्योंकि अब उन्हें कम तापमान में स्कूल जाना और घर लौटना होगा। अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

दिल्ली-NCR में सख्त नियम और ‘वॉटर बेल’

Delhi NCR में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। अब हर 45 से 60 मिनट में “वॉटर बेल” बजाई जा रही है, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पीते रहें और डिहाइड्रेशन से बच सकें। इसके अलावा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सभी आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। प्रार्थना सभा और खेलकूद भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों में “बडी सिस्टम” लागू किया गया है, जिससे बच्चे एक-दूसरे का ध्यान रख सकें। साथ ही स्कूलों को नियमित हेल्थ रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इन उपायों का मकसद बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखना है।

राजस्थान और झारखंड में भी बदलाव

Rajasthan के सीकर जिले में भी स्कूल टाइम बदल दिया गया है। यहां कक्षा 1 से 8 तक की क्लास अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक ही चल रही है। वहीं Jharkhand में भी नई टाइमिंग लागू की गई है।

  • केजी से कक्षा 8: सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक
  • कक्षा 9 से 12: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

ओडिशा में समय से पहले समर वेकेशन

Odisha ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी हैं। यहां 27 अप्रैल से ही समर वेकेशन शुरू कर दिया गया है। जिसमें सरकार का कहना है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है और बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसलिए पढ़ाई से ज्यादा उनकी सेहत को प्राथमिकता दी गई है।

Heat Wave School Holiday: बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल टाइमिंग में बदलाव
Heat Wave School Holiday: बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल टाइमिंग में बदलाव
अन्य राज्यों में भी बदले हालात

गर्मी का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। जिसमें कई अन्य राज्यों में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

  • Bihar (पटना): स्कूल सुबह से 11:30 बजे तक
  • Maharashtra: स्कूल सुबह 7 बजे से 11:15 बजे तक
  • Madhya Pradesh: कई जिलों में सुबह की शिफ्ट लागू
क्यों जरूरी हुआ यह फैसला?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे में लगातार बढ़ती गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जिसमें खासकर छोटे बच्चों में शरीर का तापमान जल्दी बढ़ता है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अत्यधिक थकावट जैसी समस्याएं तेजी से होती हैं। गर्मी के कारण चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी और कमजोरी भी आम हो जाती है। दोपहर के समय तापमान सबसे ज्यादा रहता है, जो बच्चों के लिए जोखिम भरा होता है। इसी वजह से स्कूलों का समय सुबह कर दिया गया है ताकि बच्चे तेज धूप और लू से बच सकें। यह फैसला उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

स्कूलों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

भीषण गर्मी के इस दौर में सरकार के साथ-साथ स्कूल और अभिभावकों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। बच्चों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए प्रेरित करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उन्हें हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनाएं, जिससे शरीर ठंडा रहे। तेज धूप में बाहर जाने से बचाएं और जरूरत पड़ने पर टोपी या छाता का उपयोग जरूर कराएं। वहीं स्कूलों को भी जरूरी इंतजाम करने चाहिए। क्लासरूम में साफ पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, फर्स्ट एड और मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहे। शिक्षकों को बच्चों की सेहत पर नजर रखनी चाहिए ताकि किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अब आगे क्या हो सकता है?

ऐसे में अगर तापमान लगातार बढ़ता रहा, तो सरकारें और सख्त कदम उठा सकती हैं। जिसमें कई राज्यों में स्कूल पूरी तरह बंद करने, गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने या फिर ऑनलाइन क्लास शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा स्कूलों के समय में और कटौती भी संभव है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हीटवेव और तेज हो सकती है। ऐसे में बच्चों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें: Gas Cylinder Price UP: यूपी में LPG सिलेंडर के नए रेट किए जारी, जानिए आम आदमी की जेब पर कितना असर?

Delhi NCR Heat Wave School Holiday heatwave School News Student Safety Summer Precautions
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Delhi Students Lathicharge: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद में जवाब देंगे अमित शाह

Delhi Students Lathicharge: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद में जवाब देंगे अमित शाह, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

10/08/2026
PM Modi IIT Delhi: ‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं…’

PM Modi IIT Delhi: ‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं…’, आईआईटी दिल्ली के छात्रों से ऐसा क्या बोले पीएम मोदी जो हंसी से गूंजा सभागार

08/08/2026
Air India Flight Turbulence: दिल्ली लैंडिंग से पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में जोरदार झटके

Air India Flight Turbulence: दिल्ली लैंडिंग से पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में जोरदार झटके, कई यात्री और क्रू मेंबर घायल

04/08/2026
News

FCRA Bill: JPC के पास भेजा गया संशोधन विधेयक, 31 सांसद करेंगे समीक्षा; सरकार-विपक्ष की नजरें समिति पर

12/08/2026
सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं और क्या होगा असर

12/08/2026

Ram Nath Kovind Autobiography: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का आज विमोचन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

12/08/2026
हरिद्वार में कांवरियों का सैलाब

Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में टूटा कांवड़ यात्रा का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल

11/08/2026

Mumbai BRICS Conclave: मुंबई में आज से जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि, वैश्विक सहयोग पर होगा मंथन

11/08/2026
Paper Leak Case: पेपर लीक पर ED का बड़ा एक्शन

Paper Leak Case: पेपर लीक पर ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों की FIRs टेकओवर जांच शुरू

10/08/2026
Jharkhand Students Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद गहराया

Jharkhand Students Protest: झारखंड छात्रों के प्रदर्शन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन को किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

10/08/2026

AR Rahman: ए.आर. रहमान के बेटे आमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट,निजी अस्पताल में हुआ इलाज, जानें पूरा मामला

10/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.