Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (30) Bihar Politics (49) BJP (66) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (34) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (26) Delhi Weather (21) donald trump (47) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (29) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (37) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (85) rahul gandhi (28) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (31) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌, Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस
दिल्ली

Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌, Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस

Aparna PanwarBy Aparna Panwar23/08/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌
Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌

Delhi Police Guidelines: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) हाल ही में हुए प्रोटेस्ट के बाद आज रविवार के दिन दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने Gen Z प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए नई गाइडलाइंस (New Guidelines 2026) जारी की हैं। एडवाइजरी के मुताबिक, जवानों को बहस, भावनात्मक प्रतिक्रिया और कैमरे के सामने आक्रामक व्यवहार से बचने की सलाह दी गई है।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई बातचीत और बहस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में पुलिसकर्मियों की प्रतिक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठे। इसके बाद पुलिस ने जवानों को प्रदर्शन के दौरान अपने व्यवहार को लेकर खास सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं यहां खबर को लेकर पूरी जानकारी

प्रदर्शनकारियों से बहस नहीं करेंगे जवान

नई गाइडलाइंस के अनुसार, पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रदर्शनकारी के साथ बहस करने से बचें। ऐसे में अगर कोई प्रदर्शनकारी लगातार सवाल करता है या पुलिसकर्मी को बातचीत में उलझाने की कोशिश करता है, तो जवानों को अपनी बात समझाने के लिए लंबी बहस में नहीं पड़ना है।

पुलिसकर्मियों को शांत रहने और केवल अपनी ड्यूटी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। किसी भी मुद्दे पर अपनी व्यक्तिगत राय देने या प्रदर्शनकारी की बात पर सहमति-असहमति जताने से भी बचने को कहा गया है।

कैमरे के सामने न दें आक्रामक प्रतिक्रिया

आज के दौर में प्रदर्शन के दौरान मोबाइल कैमरे और सोशल मीडिया की भूमिका काफी बढ़ गई है। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों की बातचीत, व्यवहार और प्रतिक्रियाओं को रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसे वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए जवानों को कैमरे के सामने आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं देने के सख्त आदेश दिए गए हैं। जिसमें पुलिस का मानना है कि गुस्से या नाराजगी में दिया गया कोई छोटा-सा जवाब भी बाद में सोशल मीडिया कंटेंट बन सकता है। इसलिए पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे उकसावे में आने के बजाय शांत रहें और अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें।

Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस
Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस

भावनात्मक स्थिति पैदा करने की कोशिश से बचें

बता दें गाइडलाइंस में पुलिसकर्मियों को भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया देने से भी बचने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे पुलिसकर्मी भावुक या नाराज हो जाएं।

ऐसे मामलों में प्रदर्शनकारी रो सकते हैं, भावुक अपील कर सकते हैं या ऐसे सवाल पूछ सकते हैं जिनसे पुलिसकर्मी सहानुभूति जताने या गुस्से में जवाब देने के लिए मजबूर हों। जिसमें जवानों को ऐसी परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने को कहा गया है। पुलिस का फोकस यह है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया से बचा जाए और पूरी स्थिति को पेशेवर तरीके से संभाला जाए।

‘कृपया सहयोग करें, हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं’

नई गाइडलाइंस में पुलिसकर्मियों के लिए बातचीत को सीमित रखने पर खास जोर दिया गया है। अब अगर कोई प्रदर्शनकारी बार-बार सवाल करता है या बहस करने की कोशिश करता है, तो जवानों को लंबी बातचीत में शामिल होने के बजाय एक सीमित जवाब देने की सलाह दी गई है। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मी सिर्फ इतना कह सकते हैं- ‘कृपया सहयोग करें, हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।’ इसके बाद बातचीत को आगे बढ़ाने के बजाय पुलिसकर्मियों को चुप रहने और अपनी ड्यूटी पर ध्यान देने को कहा गया है। माना जा रहा है कि इससे अनावश्यक बहस और तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

सोशल मीडिया के दौर में बदली रणनीति

Gen-Z के आंदोलनों में सोशल मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। प्रदर्शन से जुड़े वीडियो, मीम और छोटे क्लिप तेजी से लोगों तक पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से दी गई प्रतिक्रिया भी प्रदर्शन का हिस्सा बन सकती है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की नई गाइडलाइंस इसी बदलते डिजिटल माहौल को ध्यान में रखकर तैयार की गई बताई जा रही हैं। पुलिसकर्मियों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि प्रदर्शन के दौरान उनका हर व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड हो सकता है और बाद में उसका अलग संदर्भ में इस्तेमाल किया जा सकता है।

CJP प्रदर्शन के बाद बढ़ी सतर्कता

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों के दौरान जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई घटनाएं चर्चा में रही थीं। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी बहस हुई।

इसके बाद 20 जुलाई को आयोजित ‘संसद मार्च’ के दौरान भी पुलिसकर्मियों की कुछ गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हुईं। इन घटनाओं और सोशल मीडिया पर हुई प्रतिक्रियाओं को देखते हुए पुलिस ने जवानों को प्रदर्शन के दौरान अधिक संयमित और पेशेवर व्यवहार करने की सलाह दी है।

क्या है दिल्ली पुलिस का नया प्लान?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, नई गाइडलाइंस का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शनकारियों के साथ अनावश्यक टकराव को रोकना और पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के दौर में ज्यादा सतर्क बनाना है। जवानों को उकसावे में नहीं आने, बहस से बचने, भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं देने और कैमरे के सामने संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की यह रणनीति बताती है कि बदलते प्रदर्शन के तरीकों के साथ पुलिस की भीड़ प्रबंधन नीति में भी बदलाव हो रहा है। खासकर Gen-Z प्रदर्शनकारियों के बीच सोशल मीडिया की अहम भूमिका को देखते हुए पुलिस अब केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपने सार्वजनिक व्यवहार को लेकर भी अधिक सावधानी बरत रही है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सरकारी स्कूलों की खुली पोल, राजस्थान में 600 से ज्यादा स्कूल बिना भवन के चल रहे

CJP Protest Delhi Police Delhi Police Guidelines Delhi Protest Gen-Z Protest Police Advisory social media
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

21/08/2026
Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन

Delhi Jal Board Scam: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

18/08/2026
Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख

Delhi News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने साफ किया रुख, सीएम पद छोड़ने पर दिया जवाब

17/08/2026
News
Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌

Delhi Police Guidelines: भाजपा का नया प्लान‌, Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस

23/08/2026
Maharashtra News: iPhone की किस्त से जड़ गया पूरा परिवार

Maharashtra News: iPhone की किस्त से जड़ गया पूरा परिवार, दर्दनाक घटना के बाद घर में अकेला रह गया वफादार कुत्ता, जानें मामला

22/08/2026
Rajasthan News: सरकारी स्कूलों की खुली पोल

Rajasthan News: सरकारी स्कूलों की खुली पोल, राजस्थान में 600 से ज्यादा स्कूल बिना भवन के चल रहे

22/08/2026
समाजवादी पार्टी गठबंधन नहीं तोड़ती, बल्कि पूरी ईमानदारी से साथ निभाती है

UP Politics News: अखिलेश यादव का मायावती पर पलटवार, कहा- ‘सपा गठबंधन नहीं तोड़ती, साथ लेती है तो निभाती है’

22/08/2026
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक

Delhi Master Plan 2047: दिल्ली बनेगी हाईटेक, 100 मंजिला टावर और 40 लाख नए फ्लैट से बदलेगा शहर, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

21/08/2026
ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च

ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए नया AI मोड लॉन्च, अब पैरेंट्स के हाथ में होगा सेफ्टी कंट्रोल, जानें इसके फीचर्स

20/08/2026
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार का अस्पताल में हुआ निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

20/08/2026
Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम्’ गीत के दो ही छंद गाने का फैसला पर भड़के अमित शाह

Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम्’ गीत के दो ही छंद गाने का फैसला पर भड़के अमित शाह, कहा- कांग्रेस का तुष्टिकरण नहीं चलेगा

20/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.