Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (68) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (34) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (27) Delhi Weather (21) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (29) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (38) Narendra modi (77) operation sindoor (33) PM Modi (86) rahul gandhi (28) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (24) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Indian Women Historic Win: लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इंडिया महिला टीम ने रचा इतिहास
क्रिकेट

Indian Women Historic Win: लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इंडिया महिला टीम ने रचा इतिहास

Aparna PanwarBy Aparna Panwar13/07/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Indian Women Historic Win: लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत
Indian Women Historic Win: लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत

Indian Women Historic Win: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रच दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बता दें की क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स में खेले गए महिला टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 270 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। दरअसल यह केवल एक जीत नहीं है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की ताकत और आत्मविश्वास का बड़ा संदेश भी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें जहां एक ओर भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।

यास्तिका भाटिया ने खेली करियर की यादगार पारी

भारत की जीत की सबसे बड़ी हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया रहीं। जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। ऐसे में यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। उन्होंने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अपनी पारी के दौरान 14 शानदार चौके लगाए।

यास्तिका की इस पारी की बदौलत उनका नाम लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर बोर्ड में दर्ज हो गया। वहीं किसी भी क्रिकेटर के लिए लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड में जगह बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

भारत ने रखा 457 रन का विशाल लक्ष्य

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके साथ ही इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा गया।

इस दौरान स्मृति मंधाना ने भी 70 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने तेज बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए और टीम की बढ़त को 450 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा।

सोफी एक्लेस्टोन ने किया संघर्ष

बता दें इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने भारतीय बल्लेबाजों को रोकने की पूरी कोशिश की। उन्होंने दूसरी पारी में 33.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 118 रन देकर पांच विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल था। पूरे मैच में उन्होंने कुल आठ विकेट अपने नाम किए, लेकिन बाकी गेंदबाज उनका साथ नहीं दे सके। इसी वजह से इंग्लैंड भारत को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सका।

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त

457 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया।

दरअसल क्रांति यहीं नहीं रुकीं। बल्कि उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीदर नाइट को भी सिर्फ 13 रन पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। यह नाइट का विदाई टेस्ट मैच था, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना सकीं। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए इंग्लैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

A day that goes down in the 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗯𝗼𝗼𝗸𝘀 📚#TeamIndia WIN the first-ever women's Test match at Lord's 🥳

Scorecard ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n #ENGvIND pic.twitter.com/4mhcx8kKej

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 13, 2026

स्नेह राणा ने दिखाई शानदार गेंदबाजी

भारतीय स्पिनर स्नेह राणा ने दूसरी पारी में चार विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके अलावा क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और सयाली सतघरे ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड की ओर से एमी जोन्स ने 54 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया। सोफी एक्लेस्टोन ने भी 50 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। पूरी इंग्लैंड टीम 186 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 270 रन से जीत लिया।

लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर भारत का दबदबा

इस मैच की सबसे खास बात यह रही कि भारत के दो खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ऑनर बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। पहली पारी में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पांच विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक लगाकर इस सम्मानित सूची में अपना नाम शामिल कर लिया।

एक ही टेस्ट मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारतीय खिलाड़ियों का ऑनर बोर्ड तक पहुंचना भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद गर्व की बात है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी रही शानदार

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूरे मैच के दौरान शानदार रणनीति अपनाई। उन्होंने गेंदबाजों का सही समय पर उपयोग किया और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी दी।

मैदान पर उनकी कप्तानी का असर साफ दिखाई दिया। टीम ने हर विभाग में अनुशासित प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को कभी भी मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया।

पुरुष टीम की निराशा के बीच मिली बड़ी राहत

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय पुरुष टीम लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है। ऐसे समय में महिला टीम की यह ऐतिहासिक जीत भारतीय क्रिकेट के लिए राहत लेकर आई है।

ऐसे में इस जीत ने साबित कर दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब दुनिया की किसी भी मजबूत टीम को उसके घर में हराने का दम रखती है। पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है और यह जीत उसी मेहनत का नतीजा मानी जा रही है।

महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि

लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट जीत दर्ज करना किसी भी टीम के लिए बेहद खास माना जाता है। भारतीय महिला टीम की यह सफलता आने वाली युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

यास्तिका भाटिया का शतक, क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी और पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन यह दिखाता है कि भारतीय महिला क्रिकेट अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। अगर टीम इसी तरह प्रदर्शन करती रही तो आने वाले समय में वह विश्व क्रिकेट में और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Latest News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब

England Women Cricket India vs England India Women Cricket Indian Women Historic Win Lord's Cricket Ground Lord's Test Women's Test
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Ajinkya Rahane Retirement from International Cricket

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, शेयर किया भावुक वीडियो

30/07/2026
महिला क्रिकेट विश्व कप

Womens T20 WC Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप

06/07/2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में चमके ये 3 खिलाड़ी

India vs England: बारिश की वजह से मुकाबला हुआ रद्द, फिर भी भारत के 3 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ बिखेरा जलवा

02/07/2026
News
Bihar Government Big Decision: बेटियों के लिए सरकार का बड़ा प्लान

Bihar Government Big Decision: बेटियों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, फेलोशिप समेत 3 ऐलान से बदलेगी तस्वीर, जानें कैसे

26/08/2026
Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा

Delhi News: राजधानी में H1N1 का बढ़ता खतरा, सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्चा, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी

25/08/2026
Arvind Kejriwal: केजरीवाल का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal: E20 Petrol पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- AAP सरकार बनी तो 5 दिन में हटाएंगे ई20

25/08/2026
नितिन गडकरी ने कहा- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दें

BJP Cabinet Reshuffle: ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता…’, नितिन गडकरी के बयान से बीजेपी में बदलाव की अटकलें हुई तेज, जानें वजह

25/08/2026
West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप

West Bengal News: ममता का सीएम शुभेंदु पर गंभीर आरोप, बोलीं- घर में नजरबंद करने की दी धमकी

24/08/2026
Jaishankar Russia Visit: क्रेमलिन में जयशंकर-पुतिन की अहम बैठक

Jaishankar Russia Visit: क्रेमलिन में जयशंकर-पुतिन की अहम बैठक, व्यापार से ऊर्जा तक जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

24/08/2026
Onion Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का डबल झटका

Onion Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का डबल झटका, प्याज की कीमतों में अचानक उछाल, जानें भाव

24/08/2026
Trump PM Modi Press Conference: पीएम मोदी के साथ भारत की शर्त भूल गए थे ट्रंप

Trump PM Modi Press Conference: पीएम मोदी के साथ भारत की शर्त भूल गए थे ट्रंप? सर्जियो गोर ने बताई पूरी कहानी

23/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.