Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (22) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (26) Bihar Politics (48) BJP (57) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (20) Delhi Weather (18) donald trump (45) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (34) Narendra modi (68) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (70) rahul gandhi (20) Rashifal (87) tmc (28) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (21) vedic astrology (40) viral video (23) West Bengal Politics (31) Yogi Adityanath (20) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Kerala New CM VD Satheesan: केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल का कटा पत्ता
केरल

Kerala New CM VD Satheesan: केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल का कटा पत्ता

Kerala New CM VD Satheesan: केरल में 10 दिन चली राजनीतिक खींचतान के बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। पार्टी ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। इस फैसले के साथ केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो गए। अब जल्द ही नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Aparna PanwarBy Aparna Panwar14/05/20266 Mins Read
Kerala New CM VD Satheesan: केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन
Kerala New CM VD Satheesan: केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन

Kerala New CM VD Satheesan: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही लंबी सियासी खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता VD Satheesan को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। आज गुरुवार को पार्टी की ओर से ऑफिशियल घोषणा की गई है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि कांग्रेस महासचिव KC Venugopal मुख्यमंत्री की रेस में पीछे रह गए। वहीं करीब 10 दिनों तक चली बैठकों, राय-मशवरे और अंदरूनी मंथन के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने वीडी सतीशन के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। पार्टी के इस फैसले को केरल कांग्रेस में एक बड़े राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

AICC ने किया नाम का ऐलान

बता दें की आज गुरुवार को कांग्रेस की केरल प्रभारी Deepa Dasmunshi ने मीडिया के सामने वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई जगहों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया है। सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी अब नए नेतृत्व और आक्रामक राजनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

10 दिन तक क्यों फंसा रहा फैसला?

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे। बाकी राज्यों में चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के नामों का ऐलान हो गया था और शपथ ग्रहण भी हो चुका था। लेकिन केरल में कांग्रेस लगातार निर्णय नहीं ले पा रही थी।दरअसल, मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में तीन बड़े चेहरे सामने थे। इनमें वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और Ramesh Chennithala शामिल थे। तीनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बना रहे थे। पार्टी के भीतर लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। विधायक दल के कई सदस्य केसी वेणुगोपाल के पक्ष में बताए जा रहे थे, जबकि जमीनी कार्यकर्ताओं और संगठन के बड़े हिस्से का समर्थन वीडी सतीशन को मिल रहा था।

कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बने सतीशन

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में वीडी सतीशन पार्टी का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं। 2022 में पार्टी की हार के बाद उन्होंने लगातार सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और विपक्ष की राजनीति को मजबूत किया। उनकी सभाओं और प्रचार अभियान को जनता से अच्छा समर्थन मिला। यही कारण रहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने अंत में संगठन और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को प्राथमिकता दी। सतीशन ने चुनाव प्रचार के दौरान बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक संकट और शासन व्यवस्था जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने वामपंथी सरकार को सीधे निशाने पर लिया और जनता के बीच कांग्रेस की मजबूत वापसी का माहौल बनाया।

केसी वेणुगोपाल क्यों पिछड़े?

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को पार्टी के कई नवनिर्वाचित विधायकों का समर्थन प्राप्त था। उन्हें गांधी परिवार का करीबी भी माना जाता है। इसी वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। हालांकि अंतिम समय में कांग्रेस नेतृत्व ने संगठनात्मक छवि और जनसमर्थन को ज्यादा अहमियत दी। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान को लगा कि वीडी सतीशन राज्य में कांग्रेस के लिए ज्यादा प्रभावी चेहरा साबित हो सकते हैं।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कांग्रेस ने भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पार्टी अब केरल में लंबे समय तक मजबूत नेतृत्व तैयार करना चाहती है।

राहुल गांधी और खड़गे ने की अहम बैठक

मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लेने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा की। बैठक में राहुल गांधी, दीपा दासमुंशी, अजय माकन और मुकुल वासनिक भी शामिल रहे। इन नेताओं ने हाल ही में सभी नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत की थी और उनकी राय जानी थी।

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने बुधवार शाम खड़गे के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक की। इसके बाद गुरुवार सुबह उन्होंने केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान वेणुगोपाल को संगठन हित में पीछे हटने के लिए मनाया गया।

छठी बार विधायक बने हैं वीडी सतीशन

वीडी सतीशन परावुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। वह लगातार छठी बार विधायक बने हैं। 2026 के चुनाव में उन्होंने करीब 20,600 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की शानदार जीत का बड़ा श्रेय भी उन्हें दिया जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने राज्यभर में व्यापक दौरे किए और अलग-अलग समुदायों तथा सामाजिक संगठनों को साथ जोड़ने की रणनीति अपनाई। उनकी छवि एक आक्रामक लेकिन संतुलित नेता की मानी जाती है। विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह उन्होंने सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर मजबूत आवाज उठाई है।

पिनाराई विजयन सरकार पर साधा निशाना

चुनाव प्रचार के दौरान वीडी सतीशन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan और वामपंथी सरकार को लगातार निशाने पर रखा। उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने इन्हीं मुद्दों के आधार पर जनता के बीच मजबूत अभियान चलाया।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कांग्रेस की रणनीति इस बार जनता को प्रभावित करने में सफल रही और इसका फायदा चुनाव नतीजों में साफ दिखाई दिया।

Kerala New CM VD Satheesan
Kerala New CM VD Satheesan
केरल में कांग्रेस गठबंधन को बड़ी जीत

केरल विधानसभा की 140 सीटों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत हासिल की है। यह दो-तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है। कांग्रेस के पास अकेले 63 विधायक हैं। इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के पास 22 सीटें, केरल कांग्रेस के पास 8 और आरएसपी के पास 3 विधायक हैं। इतनी बड़ी जीत के बाद कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एकमत होना था। अब वीडी सतीशन के नाम के ऐलान के साथ यह विवाद खत्म हो गया है।

कांग्रेस के लिए क्या मायने रखता है यह फैसला?

वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी अब युवा और आक्रामक नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला सिर्फ केरल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है। कांग्रेस आने वाले समय में राज्यों में नए चेहरों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकती है। अब सभी की नजरें सतीशन के शपथ ग्रहण और नई सरकार के गठन पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का भी ऐलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील के अंदाज में दिखी ममता, चुनाव के बाद हिंसा पर की बहस

Congress Kerala KC Venugopal Kerala CM Kerala New CM Kerala Politics UDF Government VD Satheesan
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

केरल CM सतीशन

V.D. Satheesan: कर्ज और विकास के बीच संतुलन की चुनौती, आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे वीडी सतीशन

19/06/2026
VD Satheesan Oath as Keralam CM

VD Satheesan: केरल में वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद

18/05/2026
केरल में बीजेपी का नया मिशन

BJP Kerala Agenda: केरल में बीजेपी का नया मिशन, बदली चुनावी रणनीति और माइनॉरिटी प्लान

17/05/2026
News
Indian Women Historic Win: लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत

Indian Women Historic Win: लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इंडिया महिला टीम ने रचा इतिहास

13/07/2026
Kal Ka Rashifal 14 July 2026: मेष से मीन तक मंगलवार का राशिफल

Kal Ka Rashifal 14 July 2026: मेष से मीन तक मंगलवार का राशिफल जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

13/07/2026
Ram Mandir Latest News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Ram Mandir Latest News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब

13/07/2026
Veena Manvi Arrest: बांकीपुर से नामांकन के तुरंत बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार

Veena Manvi Arrest: बांकीपुर से नामांकन के तुरंत बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, जानें वजह

13/07/2026

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुर, किसानों, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर गरमाएगा सदन

13/07/2026
दिल्ली पुलिसकर्मी ने टीचर पत्नी को गोली मारी

Delhi Crime: मामूली झगड़े ने ली जान, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

13/07/2026
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद अल थानी

Qatar News: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद अल-थानी के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

13/07/2026
Sonam Wangchuk Health Update: अनशन के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की सेहत

Sonam Wangchuk Health Update: अनशन के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की सेहत, युवाओं से कहा- खुद बनें अपने हीरो

12/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.