Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (82) operation sindoor (33) PM Modi (91) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश
खबर आज की खास

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

Aparna PanwarBy Aparna Panwar07/09/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
LPG New Rules 2026
LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की अपडेट दी है। दरअसल, भारत सरकार ने दूसरे सिलेंडर की बुकिंग से जुड़ा नियम बदल दिया है। अब ग्रामीण इलाकों के लोगों को दूसरा एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि अब दूसरे एलपीजी रीफिल की बुकिंग (LPG Refill Booking) 25 दिन कर दिया है।

बता दें कि इस फैसले के बाद अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं (Domestic LPG Consumers) के लिए दूसरा सिलेंडर बुक कराने का नियम एक जैसा हो गया है। यानी देश के किसी भी हिस्से में रहने वाला घरेलू उपभोक्ता पहला सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद दूसरा एलपीजी रीफिल बुक (Book LPG Refill) करा सकेगा। सरकार का यह फैसला उन परिवारों के लिए खास तौर पर राहत देगा, जिनके घर में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) जल्दी खत्म हो जाता है।

पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का था अंतराल

दरअसल, कुछ समय पहले एलपीजी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के कारण सरकार ने सिलेंडर की बुकिंग (Cylinder Booking) को लेकर अलग-अलग नियम लागू किए थे। उस समय शहरी क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दूसरे सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल 25 दिन रखा गया था, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन थी।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखना और सीमित आपूर्ति के बीच सिलेंडरों की मांग को नियंत्रित करना था। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों के लिए 45 दिनों का अंतराल परेशानी का कारण बन रहा था। खासकर बड़े परिवारों में एक सिलेंडर लंबे समय तक नहीं चल पाता है। ऐसे में दूसरा सिलेंडर बुक कराने के लिए तय अवधि का इंतजार करना पड़ता था।

मिडिल ईस्ट तनाव से सप्लाई पर दबाव

पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एलपीजी बुकिंग नियम (LPG Booking Rules) में बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव और संघर्ष की स्थिति के कारण एलपीजी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया था। आपूर्ति सीमित होने के चलते सिलेंडर की बुकिंग के बीच अंतराल बढ़ाया गया था।

उस समय शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतर रखा गया था। इसका मकसद उपलब्ध एलपीजी स्टॉक को व्यवस्थित तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और बाजार में अचानक पैदा होने वाली कमी को रोकना था।

अब एलपीजी सप्लाई में सुधार

सरकार के मुताबिक, अब देश में एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो गई है। सिलेंडरों की उपलब्धता (Availability of Cylinders) में सुधार हुआ है और पुराने बैकलॉग को भी काफी हद तक कम कर लिया गया है। इसी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लागू 45 दिन की पाबंदी को हटाने का फैसला किया गया है।

नए नियम के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन के अंतराल पर दूसरा एलपीजी सिलेंडर बुक (Book LPG Cylinder) कराने की सुविधा मिलेगी। इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनके घर में गैस की खपत ज्यादा है।

तेल कंपनियों को तत्काल लागू करने के निर्देश

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में सरकारी तेल विपणन कंपनियों यानी OMCs को निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने तेल कंपनियों से नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है। इसका मतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अब दूसरे सिलेंडर के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना होगा।

यह बदलाव देशभर में घरेलू एलपीजी की बुकिंग व्यवस्था (Booking System for Domestic LPG) को भी पहले से ज्यादा समान बनाता है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच दूसरे रीफिल की बुकिंग (Refill Booking) को लेकर अलग-अलग समय सीमा नहीं रहेगी।

बड़े परिवारों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बड़े परिवारों को खास राहत मिलने की उम्मीद है। जिन घरों में ज्यादा सदस्य हैं, वहां एक एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) कई बार एक महीने से पहले ही खत्म हो जाता है। ऐसे में 45 दिन की बुकिंग सीमा के कारण परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। अब 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक (Book a Cylinder) करने की अनुमति मिलने से ऐसे परिवार अपनी जरूरत के अनुसार एलपीजी रीफिल करा सकेंगे। इससे घरेलू रसोई के काम में आने वाली परेशानी कम हो सकती है।

सरकार का कहना है कि एलपीजी आपूर्ति में सुधार और बैकलॉग कम होने के बाद यह फैसला लिया गया है। नए नियम के लागू होने के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी शहरी उपभोक्ताओं के बराबर दूसरे सिलेंडर की बुकिंग की सुविधा (Cylinder Booking Facility) मिलेगी। हालांकि, उपभोक्ताओं को अपनी बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक माध्यमों से जानकारी लेते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी! सूखा और अनियमित बारिश की चिंता होगी कम, RAD योजना से मिल रही नई राह, जानें कैसे

 

Gas Cylinder LPG LPG Booking LPG Cylinder LPG Cylinder Booking Rule LPG New Rule LPG Refill Petroleum Ministry
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर को किया ढेर

05/09/2026
Nepal Flash Flood: नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग

Nepal Flash Flood: नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग, भारत ने कहा- जलवायु संकट से मिलकर लड़ना होगा

04/09/2026
News
LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी!

Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! सूखा और अनियमित बारिश की चिंता होगी कम, RAD योजना से मिल रही नई राह, जानें कैसे

07/09/2026
संघ की विचारधारा, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र और युवाओं की भूमिका

Mohan Bhagwat London Visit: ‘नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ की नींव’, RSS प्रमुख ने बताया हिंदुत्व का मतलब

06/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

06/09/2026
Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा

Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा, कहा- हर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

05/09/2026
Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक

Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक, कहा- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई ठीक नहीं

05/09/2026
Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर को किया ढेर

05/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.