LPG Rules 2026: रसोई गैस यानी LPG इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, भारत सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) को लेकर बड़े बदलाव किए है। अगर आपके घर में पाइपलाइन से आने वाली नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन भी है, तो अब आप LPG और PNG दोनों कनेक्शन एक साथ नहीं रख पाएंगे। क्योंकि सरकार ने PNG को बढ़ावा देने और LPG की उपलब्धता को बेहतर बनाए रखने के लिए LPG कनेक्शन सरेंडर करने का नया नियम लागू कर दिया है।
बता दें कि मार्च 2026 में सरकार ने LPG के नियमों में बदलाव करते हुए ऐसे उपभोक्ताओं पर रोक लगा दी है, जिनके पास पहले से PNG कनेक्शन मौजूद है। ऐसे में यहां जानें है कि क्या है मोदी सरकार का गैस सिलेंडर (Modi Government’s Gas Cylinder) को लेकर पूरा प्लान ?
LPG रिफिल नहीं मिलेगा
नए प्रावधान के मुताबिक, अब से PNG कनेक्शन रखने वाला व्यक्ति घरेलू LPG का नया कनेक्शन की सुविधा नहीं ले सकता है और साथ ही वह सरकारी तेल कंपनियों से LPG रिफिल भी नहीं ले सकता है।
PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखना होगा बंद
भारत सरकार (Bharat Sarkar) का मुख्य उद्देश्य उन घरों में LPG की खपत कम करना है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से गैस की सुविधा उपलब्ध हो रही है। यानी अगर किसी इलाके में PNG नेटवर्क पहुंच गया है और किसी उपभोक्ता ने PNG कनेक्शन ले लिया है, तो उसे अपना घरेलू LPG कनेक्शन बंद करना होगा।
ऐसे में मोदी सरकार (Modi Government) ने यह कदम LPG की सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करने और उन परिवारों तक LPG उपलब्ध कराना है, जिन्हें सच में इसकी सबसे अधिक जरूरत है और उनके घर पर किसी भी तरह से PNG की सुविधा नहीं पहुंची है।
क्या हर LPG ग्राहक का कनेक्शन रद्द होगा?
अब आप लोग सोच रहे होंगे कि PNG पाइपलाइन पहुंचने से आपका LPG कनेक्शन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके लिए आपको इस बात को समझना जरूरी है कि हर एक व्यक्ति का LPG कनेक्शन तुरंत रद्द नहीं हो जाता है। मुख्य नियम उन उपभोक्ताओं पर लागू होता है जो PNG कनेक्शन ले चुके हैं और साथ में घरेलू LPG कनेक्शन भी रखते हैं। ऐसे ग्राहकों को अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
वहीं, अगर आपके घर में अभी केवल LPG सिलेंडर है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो इस नियम को अपने आप LPG कनेक्शन रद्द होने के तौर पर नहीं समझना चाहिए।
घर बैठे भी कर सकते हैं LPG सरेंडर
PNG का इस्तेमाल शुरू करने वाले ग्राहकों के लिए LPG कनेक्शन सरेंडर (Surrender LPG Connection) करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। सरकार ने डिजिटल माध्यम से LPG कनेक्शन सरेंडर करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए ग्राहक को डीलर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ सकती और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
मार्च 2026 में सरकार ने बताया था कि PNG उपभोक्ताओं के बीच LPG कनेक्शन सरेंडर करने का अभियान भी चलाया गया। इसका मकसद ऐसे परिवारों के LPG कनेक्शन को मुक्त करना है, जिनके पास गैस का दूसरा विकल्प यानी PNG उपलब्ध है।

सरकार क्यों बढ़ा रही है PNG का इस्तेमाल?
सरकार देश में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए PNG नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। 24 मार्च 2026 को Natural Gas and Petroleum Products Distribution Order, 2026 को अधिसूचित किया गया। इसका उद्देश्य देशभर में गैस पाइपलाइन बिछाने और मौजूदा नेटवर्क का विस्तार करने की प्रक्रिया को तेज करना है। इससे रिहायशी इलाकों में भी PNG नेटवर्क के विस्तार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार का मानना है कि PNG नेटवर्क बढ़ने से घरों तक पाइपलाइन के माध्य से गैस पहुंचाना आसान होगा। साथ ही LPG सिलेंडर की सप्लाई पर दबाव भी कम किया जा सकेगा।
क्यों लिया गया यह फैसला?
साल 2026 में पश्चिम एशिया में बने भू-राजनीतिक संकट का असर ऊर्जा आपूर्ति पर सबसे अधिक देखने को मिला है। सरकार ने LPG की घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता देने के साथ-साथ PNG और CNG की आपूर्ति को भी महत्व दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घरेलू PNG और CNG परिवहन को प्राकृतिक गैस आवंटन में प्राथमिकता दी गई थी। इसी वजह से सरकार ने PNG नेटवर्क का विस्तार तेज करने और जहां संभव हो वहां उपभोक्ताओं को PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे LPG पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
हर जिले में बढ़ेगी PNG की निगरानी
यह भी बताया जा रहा है कि PNG कनेक्शन का विस्तार सरकार के द्वारा तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र ने राज्यों, जिलों, नगर निकायों और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को भी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने PNG विस्तार से जुड़े कामों के लिए राज्यों और स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय की व्यवस्था पर जोर दिया है। ऐसे में आने वाले समय में जिन शहरों और कॉलोनियों में PNG पाइपलाइन पहुंच रही है, वहां LPG से PNG की ओर बदलाव किया जा रहा है।
LPG ग्राहकों इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके घर में पहले से PNG कनेक्शन है, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- LPG और PNG दोनों कनेक्शन रखने की स्थिति की जांच कर लें।
- अगर आप PNG का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नियमों के अनुसार घरेलू LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
- जिन लोगों के पास अभी PNG की सुविधा नहीं है, उन्हें फिलहाल अपना LPG कनेक्शन बंद करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: भाजपा का नया प्लान, Gen-Z से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को मिली गाइडलाइंस



