Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (22) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (26) Bihar Politics (47) BJP (55) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (27) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (20) Delhi Weather (18) donald trump (45) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (34) Narendra modi (67) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (69) rahul gandhi (20) Rashifal (87) tmc (28) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (21) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (31) Yogi Adityanath (20) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: महागठबंधन की बैठक में शामिल होंगी ममता! क्या कांग्रेस फिर देगी TMC को राजनीतिक सहारा?
पश्चिम बंगाल

Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: महागठबंधन की बैठक में शामिल होंगी ममता! क्या कांग्रेस फिर देगी TMC को राजनीतिक सहारा?

Aparna PanwarBy Aparna Panwar07/06/20265 Mins Read
Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: महागठबंधन की बैठक में शामिल होंगी ममता
Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: महागठबंधन की बैठक में शामिल होंगी ममता

Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: पश्चिम बंगाल की राजनीति को इस बार के चुनाव में बड़ा झटका लगने के बाद से ममता बनर्जी आए दिन सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, अब खबरें सामने आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विपक्षी एकता के मंच INDIA गठबंधन की ओर लौटती नजर आ रही हैं। बंगाल में 15 साल पुरानी सत्ता खोने और पार्टी में बढ़ती असंतुष्टि के बीच ममता बनर्जी में यह अहम फैसला लिया है, जिसके बाद वह 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली की यह महागठबंधन बैठक सिर्फ विपक्षी रणनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि ममता बनर्जी के लिए अपनी राष्ट्रीय राजनीतिक भूमिका को दोबारा मजबूत करने का भी एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। वहीं, इन दिनों TMC के कई नेताओं के द्वारा पार्टी छोड़कर भागने की चर्चाएं से लगभग ममता बनर्जी टूट चुकी हैं। ऐसे में विपक्षी दलों के साथ संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश पार्टी को सशक्त बना सकती है।

3 दिन दिल्ली में रहेंगी ममता बनर्जी

मिली जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी की रविवार से लेकर मंगलवार तक राष्ट्रीय राजधानी में रुक की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान उनकी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की पूरी-पूरी संभावना जताई जा रही है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और बैठक की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भी मुलाकात करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस या गांधी परिवार की ओर से इस संभावित बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बंगाल की बदली राजनीतिक हालात ने बदला ममता का रुख

वहीं, कुछ समय पहले तक बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन के भीतर अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कई मौकों पर कांग्रेस नेतृत्व और खासकर राहुल गांधी की रणनीति पर सवाल उठाए थे। यही वजह थी कि INDIA गठबंधन के भीतर भी TMC और कांग्रेस के संबंधों में खटास देखने को मिली थी, लेकिन अब राजनीतिक हालत बदल चुके हैं। पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद TMC के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। पार्टी के कई नेता खुलकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और संगठन में टूट की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। ऐसे में ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी दलों का समर्थन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: क्या कांग्रेस फिर देगी TMC को राजनीतिक सहारा?
Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: क्या कांग्रेस फिर देगी TMC को राजनीतिक सहारा?

कांग्रेस का बदला हुआ रवैया

ममता बनर्जी की दिल्ली यात्रा से पहले कांग्रेस नेताओं के बयान भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि जब TMC मजबूत स्थिति में थी, तब उसने कांग्रेस को पर्याप्त महत्व नहीं दिया। अब जब पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है, तो कांग्रेस भी पहले जैसी राजनीतिक गर्मजोशी दिखाने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है।

बंगाल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी एकता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उनका कहना है कि गठबंधन में सहयोग जारी रहेगा, लेकिन पुराने दिनों जैसी नजदीकियां शायद अब देखने को न मिलें। यह बयान इस बात का संकेत माना जा रहा है कि कांग्रेस फिलहाल ममता बनर्जी को बिना शर्त समर्थन देने के पक्ष में नहीं है।

8 जून की बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक कई अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित रहेगी। बैठक में NEET परीक्षा विवाद, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतें और संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

विपक्षी दल इन मुद्दों को लेकर एक साझा एजेंडा तैयार करना चाहते हैं ताकि संसद और जनता के बीच सरकार के खिलाफ एकजुट आवाज उठाई जा सके। बैठक में कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

AAP और DMK की दूरी बढ़ा सकती है चुनौती

विपक्षी एकता की इस कोशिश के बीच कुछ बड़ी पार्टियों की दूरी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) जैसी पार्टियों ने इस बैठक से दूरी बना ली है।

यह भी बताया जा रहा है कि अगर विपक्षी गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल ही एक मंच पर नहीं आते हैं, तो INDIA गठबंधन की प्रभावशीलता पर सवाल उठ सकते हैं। ऐसे में ममता बनर्जी की मौजूदगी बैठक को राजनीतिक महत्व जरूर दे सकती है, लेकिन गठबंधन की मजबूती के लिए व्यापक एकजुटता की जरूरत होगी।

क्या ममता को मिलेगा राजनीतिक सहारा?

अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ममता बनर्जी को फिर से पहले जैसी अहमियत देंगे? पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद TMC की राजनीतिक ताकत पहले जैसी नहीं रही है। ऐसे में ममता बनर्जी के लिए राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव बनाए रखना आसान नहीं होगा, लेकिन फिर भी विपक्षी राजनीति में उनका अनुभव और जनाधार उन्हें पूरी तरह हाशिये पर नहीं जाने देता। यही कारण है कि उनकी दिल्ली यात्रा और INDIA गठबंधन की बैठक पर राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी की यह कदम सिर्फ राजनीतिक औपचारिकता है या फिर विपक्षी राजनीति में उनकी नई पारी की शुरुआत देने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: kashi Meat-fish Market Shift: काशी में शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट-मछली की दुकानें, नगर निगम ने 5 स्थान किए चिह्नित

Abhishek Banerjee congress Delhi Meeting INDIA Alliance Indian Politics mamata banerjee Opposition Meeting rahul gandhi Sonia Gandhi tmc West Bengal Politics
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Sheikh Hasina Bangladesh Return: पूर्व PM शेख हसीना का भावुक बयान

Sheikh Hasina Bangladesh Return: पूर्व PM शेख हसीना का भावुक बयान, ‘मेरी आखिरी ख्वाहिश अपने देश में दफन होना’

10/07/2026
Baruipur Rape Murder Case

Baruipur Rape Murder Case: बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में हुआ ढेर

08/07/2026
बिहार विधानसभा

Bihar Legislature Monsoon Session: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू,सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

06/07/2026
News
PM Modi New Zealand Visit: ‘न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य’

PM Modi New Zealand Visit: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी, कहा- न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य

11/07/2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा फ्रांस में गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Gang: कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ा ब्रेकथ्रू, फ्रांस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा

11/07/2026
Datia BJP Workers Protest

Datia BJP Workers Protest: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही दतिया में हंगामा, समर्थकों ने हाईवे जाम कर पुलिस से की झड़प

11/07/2026
Robert Vadra Bail

Robert Vadra Case: रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला फिर चर्चा में, ED ने दिल्ली कोर्ट में जमा की सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट

11/07/2026
Bihar Government Meeting Guidelines: अब 50 मिनट से ज्यादा नहीं चलेगी सरकारी बैठक

Bihar Government Meeting Guidelines: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगा ‘साहब मीटिंग में हैं’ वाला बहाना, 50 मिनट से ज्यादा नहीं होगी बैठक

11/07/2026
Sheikh Hasina Bangladesh Return: पूर्व PM शेख हसीना का भावुक बयान

Sheikh Hasina Bangladesh Return: पूर्व PM शेख हसीना का भावुक बयान, ‘मेरी आखिरी ख्वाहिश अपने देश में दफन होना’

10/07/2026
CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र

CM Yogi Ayodhya Speech: हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद का किया जिक्र, अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला

10/07/2026
दिल्ली में मुफ्त बस सेवा पिंक कार्ड को लेकर अपडेट

Delhi Bus Service: 1 अगस्त से फ्री बस यात्रा के लिए पिंक सहेली कार्ड होगा अनिवार्य, बिना कार्ड देना होगा किराया

10/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.