Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (22) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (25) Bihar Politics (47) BJP (55) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (27) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (20) Delhi Weather (18) donald trump (45) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (20) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (34) Narendra modi (63) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (66) rahul gandhi (20) Rashifal (87) tmc (28) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (21) vedic astrology (39) viral video (23) West Bengal Politics (31) Yogi Adityanath (19) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को मिलेगी नई ताकत, पीएम मोदी के दौरे से कई बड़े फैसलों की उम्मीद
खबर आज की खास

PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को मिलेगी नई ताकत, पीएम मोदी के दौरे से कई बड़े फैसलों की उम्मीद

Aparna PanwarBy Aparna Panwar06/07/20265 Mins Read
PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को मिलेगी नई ताकत
PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को मिलेगी नई ताकत

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई से 11 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। बता दें की इस यात्रा की शुरुआत इंडोनेशिया से हो रही है। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का इंडोनेशिया का यह चौथा दौरा है, जिससे साफ है कि भारत के लिए यह देश रणनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बन चुका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत की “एक्ट ईस्ट पॉलिसी” और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के बीच यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर कई बड़े फैसले हो सकते हैं।

इंडोनेशिया क्यों है भारत के लिए महत्वपूर्ण?

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है और दक्षिण-पूर्व एशिया में उसकी मजबूत रणनीतिक स्थिति है। बता दें की हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच स्थित होने के कारण यह वैश्विक समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार इंडोनेशिया का दौरा कर चुके हैं। जिसमें वर्ष 2018 में दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) की शुरुआत की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और समुद्री सहयोग लगातार मजबूत हुआ है।

रक्षा सहयोग पर रहेगा सबसे ज्यादा जोर

भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में तेजी से मजबूत हुए हैं। जिनमें दोनों देशों की सेनाएं नियमित सैन्य अभ्यास करती हैं और रक्षा अधिकारियों के बीच लगातार उच्चस्तरीय बातचीत होती रहती है।

इस बार की यात्रा में सबसे ज्यादा चर्चा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर हो रही है। जिससे माना जा रहा है कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल की संभावित बिक्री पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। यदि यह समझौता होता है तो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रक्षा साझेदारी और मजबूत होगी। इसके अलावा भारत इंडोनेशिया के सैन्य अधिकारियों और कैडेटों को अपने प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों में प्रशिक्षण भी देता है। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और विश्वास बढ़ रहा है।

हिंद-प्रशांत में बढ़ेगा समुद्री सहयोग

भारत और इंडोनेशिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त, सुरक्षित और नियम आधारित समुद्री व्यवस्था का समर्थन करते हैं। दोनों देशों ने वर्ष 2018 में समुद्री सहयोग का साझा विजन भी जारी किया था।

इंडोनेशिया का एक संपर्क अधिकारी भारत के इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन (IFC-IOR) में भी तैनात है। इससे समुद्री गतिविधियों की निगरानी और सुरक्षा सहयोग को मजबूती मिली है। समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती रोकने और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

क्रिटिकल मिनरल्स पर भी रहेगा खास फोकस

भारत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए निकेल, कॉपर, बॉक्साइट और टिन जैसे क्रिटिकल मिनरल्स की जरूरत बढ़ रही है।

इंडोनेशिया दुनिया के सबसे बड़े निकेल भंडार वाले देशों में शामिल है। वैश्विक निकेल रिजर्व का लगभग 21 प्रतिशत हिस्सा इंडोनेशिया के पास मौजूद है। इसके अलावा यह कॉपर, बॉक्साइट और टिन का भी प्रमुख उत्पादक है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान खनिज आपूर्ति श्रृंखला और निवेश को लेकर भी महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना जताई जा रही है।

पीएम मोदी के दौरे से कई बड़े फैसलों की उम्मीद
पीएम मोदी के दौरे से कई बड़े फैसलों की उम्मीद
व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 24.78 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। आसियान देशों में इंडोनेशिया भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

वर्तमान में 130 से अधिक भारतीय कंपनियां इंडोनेशिया में ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों में निवेश कर रही हैं। इस यात्रा के दौरान व्यापारिक सहयोग को और विस्तार देने पर भी चर्चा होगी। दोनों देश “विकसित भारत 2047” और “गोल्डन इंडोनेशिया 2045” के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

मलक्का स्ट्रेट की वजह से बढ़ी रणनीतिक अहमियत

इंडोनेशिया के पास स्थित मलक्का स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है। चीन सहित कई देशों का बड़ा समुद्री व्यापार इसी रास्ते से होकर गुजरता है।

भारत भी इस क्षेत्र में अपनी रणनीतिक मौजूदगी मजबूत कर रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में विकसित किए जा रहे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को इसी रणनीति का हिस्सा माना जाता है। इसके अलावा अंडमान एंड निकोबार कमांड के जरिए भारत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी निगरानी क्षमता लगातार बढ़ा रहा है।

क्या होंगे इस दौरे के बड़े फायदे?

प्रधानमंत्री मोदी का इंडोनेशिया दौरा केवल एक औपचारिक विदेश यात्रा नहीं है बल्कि, यह भारत की एक्ट ईस्ट नीति, हिंद-प्रशांत रणनीति और आर्थिक कूटनीति को नई दिशा देने वाला दौरा साबित हो सकता है। इस यात्रा से रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: UP Cabinet Meeting 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, जलालाबाद अब ‘भगवान परशुराम पुरी’, नई स्टार्टअप पॉलिसी और 27 अहम प्रस्ताव मंजूर

Act East Policy India Foreign Policy India Indonesia Relations Indo-Pacific Strategy Indonesia Visit Narendra modi PM Modi Indonesia Visit
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

PM Modi Balotra Speech: पीएम मोदी ने बताया गैस सप्लाई का पूरा प्लान

PM Modi Balotra Speech: पीएम मोदी ने बताया गैस सप्लाई का पूरा प्लान, जानें कैसे टला भारत का सबसे बड़ा LPG संकट

04/07/2026
आज राजस्थान दौरे पर पीएम मोदी

PM Modi in Rajasthan: राजस्थान को आज मिलेगी बड़ी सौगात, जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

04/07/2026
Cabinet Reshuffle 2026: मोदी सरकार में जल्द होगा बड़ा बदलाव

Cabinet Reshuffle 2026: मोदी सरकार में जल्द होगा बड़ा बदलाव, अमित शाह को मिल सकती है नई जिम्मेदारी! पढ़ें पूरी खबर

03/07/2026
News
Arvind Kejriwal House: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

Arvind Kejriwal House: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सीएम केजरीवाल का बंगला करेगा VVIP मेहमानों की मेजबानी

06/07/2026
PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को मिलेगी नई ताकत

PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को मिलेगी नई ताकत, पीएम मोदी के दौरे से कई बड़े फैसलों की उम्मीद

06/07/2026
UP Cabinet Meeting 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Cabinet Meeting 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, जलालाबाद अब ‘भगवान परशुराम पुरी’, नई स्टार्टअप पॉलिसी और 27 अहम प्रस्ताव मंजूर

06/07/2026

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र में मानसून का कहर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड से यातायात हुई बाधित

06/07/2026
बिहार विधानसभा

Bihar Legislature Monsoon Session: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू,सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

06/07/2026
महिला क्रिकेट विश्व कप

Womens T20 WC Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप

06/07/2026
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान, पत्नी गौरी स्प्रैट नहीं आईं नजर

05/07/2026
Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, डिलीट चैट्स रिकवर होते ही जांच में आया नया मोड़

05/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.