Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार शाम को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Delhi University SRCC 2026) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों, छात्रों और देश के विकास में संस्थान के योगदान की चर्चा की है। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि SRCC की पहचान देशभर में अलग है और यहां से निकले लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाई है। ऐसे में आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
फाउंडर सर श्री राम को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SRCC के संस्थापक सर श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन अजय एस. श्रीराम ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया।
SRCC के 100 साल पूरे होने के अवसर पर एक विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया गया। 100 रुपये के इस स्मारक सिक्के पर कॉलेज की इमारत का डिजाइन उकेरा गया है। यह सिक्का संस्थान के लंबे शैक्षणिक सफर और उसकी विरासत को दर्शाता है।
#WATCH | Delhi: At the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce (SRCC), Prime Minister Narendra Modi says, "…Today’s occasion is very historic for Shri Ram College of Commerce. It is equally significant for the education sector of the country. Several generations… pic.twitter.com/cX6hU0jKKR
— ANI (@ANI) September 5, 2026
‘SRCC कहना ही काफी होता है’
समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने SRCC की प्रतिष्ठा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अगर किसी से पूछा जाता है कि वह किस कॉलेज से है और वह सिर्फ SRCC कह देता है, तो इतना बताना ही काफी होता है। साथ ही, यह भी कहा कि SRCC ने देश को ऐसे लोग दिए हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां के लोग भले ही हर जगह ‘धुरंधर’ न हों, लेकिन उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी धूम जरूर मचाई है।
पीएम मोदी ने शताब्दी समारोह को कॉलेज के साथ-साथ देश के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है, जब SRCC से जुड़ी कई पीढ़ियां एक साथ एक मंच पर मौजूद हैं। उन्होंने कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और पूरे संस्थान को 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi participates in the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce (SRCC)
(Source: DD) pic.twitter.com/SYTeGsypz8
— ANI (@ANI) September 5, 2026
2013 के भाषण का भी किया जिक्र
बता दें अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2013 में SRCC में दिए गए अपने भाषण को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उस भाषण की काफी चर्चा हो रही है। जिसमें लोगों ने उस भाषण को दोबारा सुना, पढ़ा और याद किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि संभव है कि नई पीढ़ी के कई लोगों ने भी उस पुराने भाषण को दोबारा देखा हो। उन्होंने कहा कि एक तरह से वह भाषण एक लहर पैदा करने वाला साबित हुआ था।
आतंकवाद और सुरक्षा पर भी बोले PM मोदी
SRCC के मंच से प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश कर सकते हैं और इसलिए वह पहले से लोगों को आगाह करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आज आतंकवाद फैलाने वाले लोग बैकफुट पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से कोई गलत हरकत होती है, तो भारत की सेना उसके इलाके में जाकर जवाब देने में सक्षम है।
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक शांति की स्थिति में सुधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि माओवादी आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि एक समय दुनिया भारत की नीतियों में कथित सुस्ती को लेकर चिंतित रहती थी, लेकिन अब वही दुनिया भारत की नीतियों में सक्रियता की चर्चा कर रही है।
छात्रों के लिए क्या रहा संदेश?
प्रधानमंत्री का SRCC में संबोधन केवल कॉलेज की उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने संस्थान की विरासत और देश के बदलते दौर के बीच युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। SRCC जैसे संस्थानों से निकलने वाले छात्रों की जिम्मेदारी देश के विकास में महत्वपूर्ण है। 100 साल पूरे कर चुका SRCC देश के प्रमुख वाणिज्य और प्रबंधन शिक्षा संस्थानों में अपनी अलग पहचान रखता है। शताब्दी समारोह में पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी का एक साथ आना भी इस आयोजन की खास बात रही।
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने SRCC की 100 साल की यात्रा को एक विशेष अवसर में बदल दिया। समारोह में कॉलेज की उपलब्धियों, विरासत और भविष्य की दिशा को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: सहारनपुर मस्जिद विवाद पर मायावती की दो टूक, कहा- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई ठीक नहीं



