Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (30) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (27) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (83) operation sindoor (33) PM Modi (91) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (26) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान, कहा- सच के साथ आगे बढ़ेगा भारत
खबर आज की खास

PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान, कहा- सच के साथ आगे बढ़ेगा भारत

Aparna PanwarBy Aparna Panwar08/09/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान
PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान

PM Modi Vadodara: गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार के दिन युवा प्रोफेशनल्स और Gen-Z के साथ संवाद किया। ‘नमो फॉर विकसित भारत’ (Namo For Viksit Bharat 2026) कार्यक्रम में करीब 6000 युवा प्रोफेशनल शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विकास, कनेक्टिविटी, तकनीक और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से बात की है।

प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही, इस यात्रा में देश के युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत (Viksit Bharat) के लिए बेहतर कनेक्टिविटी जरूरी है और इसके लिए Gen-Z युवाओं का सहयोग और उनकी ऊर्जा देश को चाहिए। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर

विकास और साझेदारी का उत्सव है यह कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम को विकास और साझेदारी का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोग एक साथ आए हैं। जिससे देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और समाज की साझेदारी जरूरी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वह आज युवाओं के बीच विकसित भारत की यात्रा को और तेज करने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करने और देश को नई दिशा देने वाला वर्ग है। तकनीक, इनोवेशन और स्टार्टअप से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक युवाओं की भागीदारी भारत की तस्वीर बदल सकती है।

वडोदरा के ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा के नागरिकों द्वारा चलाए गए ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों ने जिस सेवाभाव के साथ इस अभियान को चलाया, वह सराहनीय है। साथ ही, उन्होंने इस अभियान से जुड़ा एक वीडियो देखा था, जिसे देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने वडोदरा के लोगों को इस पहल के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। जब समाज खुद किसी अभियान से जुड़ता है तो उसका प्रभाव काफी व्यापक होता है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "… I sincerely congratulate and commend every citizen of Vadodara for the spirit of service with which you have conducted the 'Swachhata Se Swagat' campaign across the entire… pic.twitter.com/Q0ZqzqGWCe

— ANI (@ANI) September 8, 2026

‘सप्तधारा’ में गति शक्ति पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में लाल किले से किए गए ‘विकसित भारत’ के आह्वान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए उन्होंने ‘सप्तधारा’ यानी सात सूत्रीय संकल्प की बात कही थी। इनमें से एक महत्वपूर्ण धारा ‘गति शक्ति’ है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, विकसित भारत के लिए ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो आसान होने के साथ-साथ आधुनिक और तेज भी हो।

पीएम मोदी ने कहा कि वडोदरा की पहचान अब केवल एक औद्योगिक और सांस्कृतिक शहर के रूप में नहीं है, बल्कि यह गति शक्ति से भी जुड़ा हुआ है। यहां गति शक्ति विश्वविद्यालय है और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाएं भी मौजूद हैं।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब 2800 किलोमीटर लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा होना 21वीं सदी के भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया और अब यह देश के कारोबार और माल परिवहन की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिए मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक उपलब्ध हुआ है। इससे यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के बीच ट्रैक को लेकर होने वाला दबाव कम हुआ है और माल परिवहन की रफ्तार बढ़ी है।

#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the 'NaMo for Viksit Bharat' event, Prime Minister Narendra Modi says, "It is equally important for India's youth to become proficient in AI. We want our young generation to be AI-ready. It is not as if the need for those skilled in AI is limited to… pic.twitter.com/gjAZM8RDGi

— ANI (@ANI) September 8, 2026

अब रोज चल रही हैं करीब 430 मालगाड़ियां

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर अब रोज करीब 430 मालगाड़ियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले मालगाड़ियों को 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब चार घंटे लगते थे, लेकिन फ्रेट कॉरिडोर बनने से माल परिवहन का समय कम हुआ है।

इस बदलाव का सीधा फायदा उद्योग, व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिल रहा है। माल तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने से कारोबार की गति बढ़ती है और सप्लाई चेन को भी मजबूती मिलती है।

किसानों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

प्रधानमंत्री मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फायदे किसानों से भी जोड़कर बताए। उन्होंने कहा कि किसानों के फल, सब्जियां, फूल और अन्य जल्दी खराब होने वाले उत्पाद कम समय में बड़े बाजारों तक पहुंचाए जा सकते हैं। जिसमें तेज माल परिवहन से किसानों को दूर के बाजारों तक अपनी उपज पहुंचाने में सुविधा मिल सकती है। इससे कृषि उत्पादों की सप्लाई चेन बेहतर होने के साथ बर्बादी कम करने में भी मदद मिल सकती है।

पीएम मोदी ने मुंबई के JNPT पोर्ट से वडोदरा तक डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का उदाहरण भी दिया। इसमें एक कंटेनर के ऊपर दूसरा कंटेनर रखकर माल ले जाया जाता है। प्रधानमंत्री के अनुसार, एक ऐसी मालगाड़ी में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर सामान ले जाने की क्षमता हो सकती है।

समय, ईंधन और लागत की होगी बचत

प्रधानमंत्री ने कहा कि माल परिवहन के इस तरीके से समय और ईंधन की बचत होती है। साथ ही सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की लागत कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था में इस तरह के बदलाव का फायदा केवल कारोबार तक सीमित नहीं रहेगा। इससे लॉजिस्टिक्स व्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका

वडोदरा में Gen-Z से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2047 का विकसित भारत केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बनेगा। इसके लिए देश के हर वर्ग और खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भारत की विकास यात्रा से जुड़ें और अपनी प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान तथा नए विचारों का इस्तेमाल देश को आगे बढ़ाने में करें।

प्रधानमंत्री का संदेश साफ था कि आने वाले वर्षों में भारत की विकास गति को बनाए रखने के लिए कनेक्टिविटी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति तीनों महत्वपूर्ण होंगे। वडोदरा का यह कार्यक्रम इसी सोच को युवाओं के साथ जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

Dedicated Freight Corridor Developed India 2047 Gen Z Gujarat News Narendra modi PM Modi Vadodara Viksit Bharat
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा

Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा, कहा- हर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

05/09/2026
News
PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान

PM Modi Vadodara: ‘झूठ की गूंज’ के बीच युवाओं से पीएम मोदी का आह्वान, कहा- सच के साथ आगे बढ़ेगा भारत

08/09/2026
West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

07/09/2026
LPG New Rules 2026

LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

07/09/2026
Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी!

Agricultural Scheme 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! सूखा और अनियमित बारिश की चिंता होगी कम, RAD योजना से मिल रही नई राह, जानें कैसे

07/09/2026
संघ की विचारधारा, हिंदुत्व, हिंदू राष्ट्र और युवाओं की भूमिका

Mohan Bhagwat London Visit: ‘नफरत नहीं, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ की नींव’, RSS प्रमुख ने बताया हिंदुत्व का मतलब

06/09/2026
Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान

Amit Shah Mission 2029: ड्रग्स के खिलाफ अमित शाह का मास्टरप्लान, अब नेटवर्क और भगोड़ों पर होगी कार्रवाई

06/09/2026
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

06/09/2026
Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा

Delhi News: पीएम मोदी ने SRCC की उपलब्धियों को सराहा, कहा- हर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान

05/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.