Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (31) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (34) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (40) cricket news (31) daily horoscope (132) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (32) Delhi Weather (23) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (41) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (100) rahul gandhi (33) Rashifal (90) supreme court (22) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (23) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे
पश्चिम बंगाल

West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

Aparna PanwarBy Aparna Panwar07/09/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस
West Bengal News: बागेश्वर बाबा की अपील पर छिड़ी बहस

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले खान-पान को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। बता दें बागेश्वर धाम के प्रमुख पुजारी धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से नवरात्रि और दुर्गा पूजा (Durga Puja 2026) के दौरान मांसाहारी भोजन से बचने की अपील की थी, लेकिन उनकी इस अपील के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

हालांकि, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने साफ कर दिया है कि पार्टी बंगाल के लोगों की खाने की पसंद पर किसी तरह का आदेश नहीं देगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति क्या खाता है, यह उसका निजी फैसला है। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि बंगाल की संस्कृति में मछली और मांस (Bengal Food Culture) का लंबे समय से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। ऐसे में आइए जानते जानते यहां खबर को लेकर पूरी जानकारी

बागेश्वर बाबा ने क्या अपील की थी?

धीरेंद्र शास्त्री हाल ही में हावड़ा के लिलुआ में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के समय मांसाहारी भोजन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने धार्मिक आयोजनों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास मांसाहारी भोजन बनाने और खाने पर आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज से नवरात्रि के दौरान शाकाहारी भोजन अपनाने की अपील की।

धीरेंद्र शास्त्री का कहना था कि धार्मिक आयोजनों के आसपास लोगों को अपनी खान-पान की आदतों को लेकर संवेदनशील होना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनकी अपील का समर्थन किया, जबकि बंगाल के कुछ वर्गों ने इसे राज्य की पारंपरिक खान-पान संस्कृति में दखल के तौर पर देखा।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- बंगाली अपनी पसंद का खाना खाएंगे

सामिक भट्टाचार्य ने क्यों किया विरोध?

बागेश्वर बाबा की अपील पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने अलग रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों की खान-पान की पसंद को किसी राजनीतिक या धार्मिक निर्देश के जरिए नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

भट्टाचार्य ने सवाल उठाया कि जिस राज्य की संस्कृति और भोजन में मछली और मांस की इतनी बड़ी भूमिका है, वहां लोगों से अचानक इन्हें छोड़ने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का भी उल्लेख किया। बीजेपी नेता ने कहा कि विवेकानंद से जुड़े संदर्भों में भी देवी काली को मटन का भोग लगाने की बात सामने आती है। उनका तर्क था कि बंगाल की धार्मिक परंपराओं और खान-पान की संस्कृति को एक ही नजरिए से नहीं देखा जा सकता।

सामिक भट्टाचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई व्यक्ति शाकाहार को बढ़ावा देना चाहता है तो वह इसके लिए स्वतंत्र है। लेकिन किसी धार्मिक व्यक्ति या राजनीतिक दल को यह तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए कि कोई व्यक्ति अपने घर में क्या खाए।

‘बंगालियों को जो पसंद होगा, वही खाएंगे’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी पर पहले भी बंगाल की खान-पान संस्कृति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। भट्टाचार्य ने संकेत दिया कि बीजेपी बंगाल में लोगों की भोजन संबंधी पसंद का सम्मान करेगी। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया जाएगा, जिसमें लोगों को मांस या मछली खाने से रोका जाए। उनका कहना था कि बंगाल में रहने वाले लोग अपनी पसंद के अनुसार भोजन करने के लिए स्वतंत्र हैं।

ऐसे में इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि दुर्गा पूजा से पहले खान-पान का मुद्दा चुनावी राजनीति में कितना असर डाल सकता है।

बंगाल की राजनीति में खान-पान का मुद्दा

पश्चिम बंगाल में भोजन और संस्कृति का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक बहस का हिस्सा रहा है। मछली को बंगाली संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में मांसाहार को लेकर कोई भी राजनीतिक या धार्मिक बयान आसानी से चर्चा का विषय बन जाता है।

बीजेपी पर पहले भी विपक्ष की ओर से आरोप लगाए गए थे कि पार्टी बंगाल में शाकाहार को बढ़ावा देने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, बीजेपी नेताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कई बार कहा है कि मछली बंगाली संस्कृति और भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री की अपील और सामिक भट्टाचार्य के बयान को दो अलग-अलग नजरिए के तौर पर देखा जा रहा है। एक तरफ धार्मिक आधार पर शाकाहार की अपील है, तो दूसरी तरफ बीजेपी का स्थानीय संस्कृति और व्यक्तिगत पसंद को लेकर संतुलित रुख सामने आया है।

दुर्गा पूजा पोस्टर को लेकर भी विवाद

इसी बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और दुर्गा पूजा आयोजकों के बीच होने वाली बैठक को लेकर कोलकाता पुलिस की ओर से लगाए गए एक पोस्टर पर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोप लगाया गया कि पोस्टर में देवी दुर्गा को 10 की जगह 11 हाथों के साथ दिखाया गया। टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और इसे लेकर सवाल उठाए।

वहीं, सामिक भट्टाचार्य ने इस गलती के लिए विज्ञापन एजेंसी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पोस्टर में हुई गलती को सुधार दिया जाएगा।

आगे बढ़ सकता है विवाद

बागेश्वर बाबा की अपील के बाद शुरू हुआ यह विवाद केवल धार्मिक बयान तक सीमित नहीं है। इसमें बंगाल की संस्कृति, लोगों की व्यक्तिगत पसंद और राजनीति तीनों मुद्दे जुड़ गए हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान यह संकेत देता है कि पार्टी बंगाल में खान-पान जैसे संवेदनशील मुद्दे पर स्थानीय भावनाओं को ध्यान में रखना चाहती है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री की अपील को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वहीं, दुर्गा पूजा के करीब आने के साथ ही यह मुद्दा आगे और राजनीतिक रंग लेता है या नहीं, इस पर सभी की नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Booking Rule: गैस सिलेंडर के बुकिंग नियम बदले, अब 25 दिन में होगा बुक, सरकार ने जारी किए निर्देश

Bageshwar Baba Bengal BJP Dhirendra Shastri Durga Puja Samik Bhattacharya West Bengal News
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

West Bengal News: बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका

West Bengal News: बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका, 17 बागी सांसद थामेंगे बीजेपी का दामन

14/09/2026
West Bengal News: संस्कृति और परंपरा के मुद्दे पर शुभेंदु का TMC पर गंभीर आरोप

West Bengal News: संस्कृति और परंपरा के मुद्दे पर शुभेंदु का TMC पर गंभीर आरोप, कहा- बंगाली हिंदुओं की पहचान कमजोर

12/09/2026
West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप

West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला

01/09/2026
News
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने 10 चौके-9 छक्कों से मचाया तूफान

27/09/2026
PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, कहा- दुनिया हुई थी हैरान

27/09/2026
Karnataka News: ईसी विवाद पर DK शिवकुमार का बड़ा दावा

Karnataka News: ईसी विवाद पर DK शिवकुमार का बड़ा दावा, कहा- राहुल गांधी और खड़गे की बात अब सही साबित हो रही

27/09/2026
बारिश से बदला दिल्ली का मौसम

Delhi Rain Alert: दिल्ली में अचानक हुई बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, गिरा पारा, जानें 30 सिंतबर तक मौसम का हाल

26/09/2026
Asian Games 2026: भारत ने रचा कबड्डी में इतिहास

Asian Games 2026: भारत ने रचा कबड्डी में इतिहास, महिला टीम के बाद पुरुषों ने भी जीता गोल्ड, यहां पढ़ें पूरी खबर

26/09/2026
PM Modi Yogi Meeting: पीएम आवास पर योगी की मोदी से हुई मुलाकात

PM Modi Yogi Meeting: पीएम आवास पर योगी की मोदी से हुई मुलाकात, विधानसभा और राज्यसभा चुनाव पर अहम चर्चा

26/09/2026
Jamui Minor Girl Case: जमुई केस में बड़ा एक्शन

Jamui Minor Girl Case: जमुई केस में बड़ा एक्शन, पीड़िता की फोटो पोस्ट करने पर CMO एफआईआर हुई दर्ज

25/09/2026
Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान

Greater Noida News: अमित शाह का बड़ा बयान, ब्रह्मोस और AK-203 से बताई यूपी की रक्षा ताकत, पढ़ें खबर

25/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.