Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (26) AMIT SHAH (32) astrology (92) Astrology news (23) Bihar News (35) Bihar Politics (49) BJP (76) Bollywood (36) Bollywood News (25) breaking news (32) congress (46) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (42) Delhi Police (23) Delhi Weather (25) donald trump (49) Election Commission (26) horoscope (98) horoscope today (42) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (41) Narendra modi (92) operation sindoor (33) PM Modi (103) rahul gandhi (39) Rashifal (91) supreme court (25) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (35) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (27) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका! काकोली का दावा- 22 सांसद साथ, कल स्पीकर से अलग गुट की करेंगे मांग
पश्चिम बंगाल

TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका! काकोली का दावा- 22 सांसद साथ, कल स्पीकर से अलग गुट की करेंगे मांग

Aparna PanwarBy Aparna Panwar14/06/2026Updated:14/06/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
TMC Crisis: टीएमसी में बड़ी बगावत
TMC Crisis: टीएमसी में बड़ी बगावत

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिल सकता है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। बताया जा रहा है पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि उनके नेतृत्व वाले बागी गुट के साथ अब 22 सांसद जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह समूह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता की मांग करेगा।

ऐसे में अगर यह दावा सही साबित होता है तो ममता बनर्जी की पार्टी के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। वहीं केंद्र की राजनीति में भी इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

काकोली घोष ने किया बड़ा दावा

जानकारी के लिए बता दें की टीएमसी (TMC) सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके साथ सांसदों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इससे पहले उन्होंने 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया था।

काकोली के मुताबिक दो और सांसद उनके समूह में शामिल हुए हैं, लेकिन फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नाम सामने आएंगे। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर लंबे समय से कई सांसदों की आवाज नहीं सुनी जा रही थी, जिसके वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।

स्पीकर से मिलकर करेंगे अलग गुट की मांग

बागी सांसदों का अगला कदम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करना है। बताया जा रहा है कि कल सोमवार को यह समूह दिल्ली पहुंचकर स्पीकर से मुलाकात करेगा।

इन सांसदों की मांग है कि उन्हें टीएमसी से अलग एक स्वतंत्र संसदीय समूह के रूप में मान्यता दी जाए। यदि ऐसा होता है तो संसद में टीएमसी की स्थिति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

काकोली घोष का कहना है कि उनका समूह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना चाहता है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा।

19 सांसदों के हस्ताक्षर वाला दस्तावेज आया सामने

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक दस्तावेज सामने आया जिसमें 19 टीएमसी (TMC) सांसदों के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया। इस पत्र में लोकसभा स्पीकर से अनुरोध किया गया है कि काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले समूह को अलग संसदीय गुट के रूप में मान्यता दी जाए।

दस्तावेज में जिन सांसदों के नाम बताए गए हैं उनमें काकोली घोष दस्तीदार, सताब्दी रॉय, बापी हल्दर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, असित माल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा रचना बनर्जी और सायनी घोष के हस्ताक्षर भी अलग से दिखाई दिए हैं। हालांकि अभी तक इस पत्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि लोकसभा स्पीकर कार्यालय को यह पत्र औपचारिक रूप से प्राप्त हुआ है या नहीं।

TMC Crisis: काकोली ने किया ऐलान, बोलीं- 'हमारे साथ अब 22 सांसद
MC Crisis: काकोली ने किया ऐलान, बोलीं- ‘हमारे साथ अब 22 सांसद

NDA को समर्थन देने की तैयारी

दरअसल राजनीतिक में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि बागी सांसदों ने केंद्र में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने की इच्छा जताई है। यदि यह समूह वास्तव में NDA का समर्थन करता है तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा। अब तक टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे के प्रमुख राजनीतिक विरोधी रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति का समीकरण बदल सकता है।

दिल्ली में होगी अहम बैठक

बता दें की पहले बागी सांसदों की बैठक कोलकाता में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति तैयार करने के लिए यह फैसला लिया गया।

इस बैठक में कई अहम राजनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं। सांसदों के आगे की रणनीति, स्पीकर से मुलाकात और NDA के साथ संभावित तालमेल पर भी चर्चा होने की संभावना है।

शुवेंदु अधिकारी की भूमिका पर नजर

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी का नाम भी इस घटनाक्रम के बीच चर्चा में है। खबरें थीं कि वह इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनका बैठक में शामिल होना मुश्किल है। फिर भी राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी की नजर बनी हुई है।

बागी गुट में कौन-कौन सांसद नहीं हैं?

टीएमसी (TMC) के कई बड़े चेहरे फिलहाल इस बागी गुट से दूरी बनाए हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें की जिन प्रमुख नेताओं के नाम दस्तावेज में नहीं हैं, उनमें अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रतिमा मंडल और सज्दा अहमद शामिल हैं। इन नेताओं की चुप्पी और रुख आने वाले दिनों में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

सुदीप बंदोपाध्याय और भूपेंद्र यादव की मुलाकात से बढ़ीं अटकलें

राजनीतिक हलकों में उस समय चर्चा और तेज हो गई जब टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सामान्य राजनीतिक मुलाकात हो सकती है, जबकि कुछ इसे टीएमसी में चल रहे अंदरूनी संकट से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ममता बनर्जी के लिए बढ़ी चुनौती

टीएमसी के भीतर चल रही यह हलचल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। यदि सांसदों का यह समूह वास्तव में अलग गुट बना लेता है तो पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में ताकत प्रभावित हो सकती है।फिलहाल सभी की नजर सोमवार को होने वाली स्पीकर से मुलाकात और उसके बाद आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है। अब आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि यह केवल असंतोष का प्रदर्शन है या फिर टीएमसी में वास्तव में बड़ी टूट होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: Assembly Elections: यूपी-पंजाब समेत इन 5 राज्यों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या है पूरा प्लान

BJP Kakoli Ghosh Dastidar mamata banerjee NDA TMC Crisis TMC Rebel MPs TMC Split Trinamool Congress West Bengal Politics
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत

Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं, कांग्रेस 5 पर सिमटी

13/10/2026
Uttar Pradesh News: अखिलेश की चुनौती पर योगी का पलटवार

Uttar Pradesh News: अखिलेश की चुनौती पर योगी का पलटवार, कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए चुनाव

10/10/2026
Rahul Gandhi News: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का ऐलान

Rahul Gandhi News: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का ऐलान, अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगा विपक्ष

09/10/2026
News
UPI Charges Update 2026: खुशखबरी! NPCI ने MDR पर दिया बड़ा अपडेट

UPI Charges Update 2026: खुशखबरी! NPCI ने MDR पर दिया बड़ा अपडेट, दिवाली तक नहीं लगेगा कोई चार्ज

13/10/2026
Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत

Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं, कांग्रेस 5 पर सिमटी

13/10/2026
IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत

IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

11/10/2026
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma T20I Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

11/10/2026
IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती, जानें क्या कुछ कहा

11/10/2026
Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान

Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, कहा- बॉन्ड नहीं किया साइन, जारी रहेगा विरोध

11/10/2026
Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन

Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा समेत कई लोगों को किया हिरासत

11/10/2026
Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा

Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले जूते

11/10/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.