Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (25) AMIT SHAH (30) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (33) Bihar Politics (49) BJP (73) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (32) congress (39) cricket news (31) daily horoscope (132) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (32) Delhi Weather (22) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (41) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (40) Narendra modi (90) operation sindoor (33) PM Modi (98) rahul gandhi (32) Rashifal (90) supreme court (22) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (29) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल, जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा
बॉलीवुड

Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल, जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा

Aparna PanwarBy Aparna Panwar04/09/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल
Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल

Mirzapur The Movie Review: जैसे की आप जानते हैं आठ साल पहले जब मिर्जापुर वेब सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दी थी, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि इसके किरदार इतनी जल्दी लोगों की जुबान पर चढ़ जाएंगे। कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया तक, हर किरदार ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। सीरीज के तीन सीजन आने के बाद अब इसी लोकप्रिय दुनिया को बड़े पर्दे पर लाया गया है।

Mirzapur The Movie में पुराने चेहरों के साथ कुछ नए किरदार भी कहानी का हिस्सा बने हैं। फिल्म में वही पुराना अंदाज, गैंगवार, गद्दी की लड़ाई, कट्टा-बर्फी का कारोबार और दमदार डायलॉग देखने को मिलते हैं। हालांकि सवाल यही है कि क्या तीन घंटे की फिल्म मिर्जापुर वाली पुरानी गर्मी और रोमांच बरकरार रख पाती है? ऐसे में आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी

क्या है ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी?

बता दें फिल्म की कहानी मिर्जापुर की उसी दुनिया में आगे बढ़ती है, जहां कालीन भैया का दबदबा कायम है। उनके आसपास गुड्डू पंडित, बबलू पंडित और मुन्ना भैया जैसे किरदार मौजूद हैं। सत्ता और कारोबार पर कब्जे की लड़ाई के बीच मिर्जापुर की गद्दी एक बार फिर निशाने पर आ जाती है।

दरअसल कहानी में नया मोड़ तब आता है जब बब्बन यादव की एंट्री होती है। रवि किशन ने इस किरदार को निभाया है। बब्बन यादव जैसलमेर का बाहुबली और बर्फी का बड़ा कारोबारी है। उसकी नजर अब मिर्जापुर की गद्दी पर है। बब्बन यादव अपने रास्ते में कालीन भैया को सबसे बड़ी रुकावट मानता है। दूसरी तरफ गुड्डू, मुन्ना और उनके साथी इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद शुरू होती है सत्ता, बदले और वर्चस्व की ऐसी लड़ाई, जिसमें हर किरदार अपने अंदाज में दांव चलता नजर आता है।

कहानी का बिल्डअप है मजबूत

मिर्जापुर की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से उसकी वर्ल्ड-बिल्डिंग और डायलॉगबाजी रही है। फिल्म में भी मेकर्स ने इस बात का खास ध्यान रखा है। इतने बड़े किरदारों और उनकी कहानियों को बड़े पर्दे पर सीमित समय में समेटना आसान नहीं था, लेकिन फिल्म की कहानी को काफी तेजी से आगे बढ़ाया गया है।

जिन दर्शकों ने मिर्जापुर के तीनों सीजन देखे हैं, उनके लिए कहानी को समझना ज्यादा आसान रहेगा। वहीं नए दर्शकों को भी किरदारों और मिर्जापुर की दुनिया से जोड़ने की कोशिश की गई है।

डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहानी को ज्यादा खींचने के बजाय जरूरी घटनाओं पर फोकस किया है। कुछ जगहों पर फिल्म थोड़ी धीमी जरूर लगती है, लेकिन ज्यादातर समय यह दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने में सफल रहती है।

सीटी और तालियों वाले कई सीन

अगर आप मिर्जापुर के फैन हैं तो फिल्म में आपको कई ऐसे पल मिलेंगे, जहां थिएटर में सीटी और तालियां बजाना बनता है। गुड्डू पंडित का अंदाज हो या मुन्ना भैया की बेबाकी, दोनों की मौजूदगी फिल्म को काफी एंटरटेनिंग बनाती है।

फाइट और चेज सीक्वेंस को भी मसालेदार तरीके से पेश किया गया है। इन सीन्स के साथ गानों का इस्तेमाल फिल्म के माहौल को और मजबूत करता है। खासकर वे गाने जिन्हें दर्शक पहले से सोशल मीडिया या रील्स में सुन चुके हैं, जब कहानी के मुताबिक स्क्रीन पर आते हैं तो एक्साइटमेंट बढ़ जाती है।

गुड्डू और मुन्ना के बीच की पुरानी दुश्मनी और नोकझोंक भी फिल्म के मजेदार हिस्सों में शामिल है। दोनों की टक्कर दर्शकों को कई बार एंटरटेन करती है।

जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा
जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा

रवि किशन ने लूटी महफिल

अभिनय की बात करें तो अली फजल ने गुड्डू पंडित के किरदार में एक बार फिर अपनी पकड़ दिखाई है। उनका किरदार पहले से ज्यादा आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा नजर आता है।

वहीं दिव्येंदु शर्मा की मुन्ना भैया के रूप में वापसी फैंस के लिए किसी बोनस से कम नहीं है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी फिल्म के मजेदार हिस्सों में से एक है।

पंकज त्रिपाठी भी कालीन भैया के किरदार में अपना पुराना दबदबा कायम रखते हैं। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी आते ही कहानी का माहौल बदल जाता है। लेकिन इस फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं रवि किशन। बब्बन यादव के किरदार में उन्होंने दमदार अभिनय किया है। उनका अंदाज, बोलने का तरीका और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को अलग ऊर्जा देता है। उनका किरदार मिर्जापुर की कहानी में एक नया रंग जोड़ता है।

कुछ कलाकार कर सकते थे बेहतर

फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ने भी अच्छा काम किया है। रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, सोनल चौहान, मोहित मलिक, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार अपने-अपने किरदारों में नजर आते हैं। हालांकि बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार कुछ दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक प्रभावित नहीं कर पाएंगे। किरदार में मेहनत साफ दिखाई देती है, लेकिन स्क्रीन पर उसका असर उतना मजबूत नहीं लगता। कुछ छोटे किरदार भी कहानी में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाते।

कैसी है ‘मिर्जापुर द मूवी’?

कुल मिलाकर Mirzapur The Movie उन दर्शकों के लिए बनाई गई फिल्म है, जो मिर्जापुर की दुनिया, उसके किरदारों, गैंगवार और दमदार डायलॉग्स को पसंद करते हैं। फिल्म में एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और बदले की कहानी का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। कुछ जगह कहानी धीमी पड़ती है और हर किरदार को बराबर स्क्रीन टाइम नहीं मिल पाता, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अपने मसालेदार अंदाज से दर्शकों को बांधे रखती है।

अगर आप मिर्जापुर सीरीज के फैन हैं और गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, तो यह फिल्म आपके लिए एंटरटेनिंग ट्रीट साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रात का सफर होगा और आरामदायक, जानें फीचर्स

Ali Fazal Divyenndu Sharma Mirzapur Movie Review Mirzapur Review Mirzapur The Movie Mirzapur The Movie Review
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Kangana Ranaut Advice to Gen Z: नई पीढ़ी को कंगना रनौत की सीख

Kangana Ranaut Advice to Gen Z: नई पीढ़ी को कंगना रनौत की सीख, कहा- आजादी चाहिए तो जिम्मेदारी भी निभानी होगी

03/08/2026
Cockroach Janata Party Film: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर फिल्म का ऐलान

Cockroach Janata Party Film: कॉकरोच जनता पार्टी के ‘छात्र आंदोलन’ पर बनेगी फिल्म, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

30/07/2026
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी शादी के बाद मुस्कुराते दिखे आमिर खान, पत्नी गौरी स्प्रैट नहीं आईं नजर

05/07/2026
News
Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- ‘अबकी बार यूपी में चलेगा वोट का बुलडोजर’, PDA पर कही बड़ी बात

24/09/2026
DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना

DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली में शुरू होगी पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो योजना, यहां जानें पूरी डिटेल

24/09/2026
PM Modi Chintan Shivir: सेवा तीर्थ में पीएम मोदी ने लिया मंत्रियों के काम का ब्योरा

PM Modi Chintan Shivir: सेवा तीर्थ में पीएम मोदी ने लिया मंत्रियों के काम का ब्योरा, क्या अब बदलेगी कैबिनेट की तस्वीर?

24/09/2026
IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी

IIT Bombay Suicide Case: आईआईटी मद्रास ने भी तोड़ी चुप्पी, प्रोफेसर डूला के समर्थन में आए छात्र-फैकल्टी

22/09/2026
UNGA 81: न्यूयॉर्क में जुटेंगे दुनिया के नेता

UNGA 81: न्यूयॉर्क में जुटेंगे दुनिया के नेता, इन वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा, यहां जानें पूरी डिटेल

22/09/2026
Jamui Crime News: बिहार में नाबालिगों से हुई बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन

Jamui Crime News: बिहार में नाबालिगों से हुई बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल

22/09/2026
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 197 पद जीते, कांग्रेस को मिले 94

Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 197 पद जीते, कांग्रेस 94 पर सिमटी

21/09/2026
Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से बदसलूकी का हुआ वीडियो वायरल

Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से बदसलूकी का हुआ वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच, 3 गिरफ्तार

21/09/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.