Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (29) astrology (91) Astrology news (23) Bihar News (31) Bihar Politics (49) BJP (70) Bollywood (36) Bollywood News (24) breaking news (31) congress (36) cricket news (30) daily horoscope (131) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (27) Delhi Weather (21) donald trump (48) horoscope (98) horoscope today (40) india (26) India News (22) Indian Politics (30) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (23) Madhya Pradesh News (20) mamata banerjee (39) Narendra modi (81) operation sindoor (33) PM Modi (90) rahul gandhi (29) Rashifal (89) supreme court (21) tmc (32) top news (73) uttar pradesh news (25) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (34) Yogi Adityanath (22) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » NEET 2026 Exam Security: नीट परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा कवच, पहली बार सेना और वायुसेना की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
परीक्षा

NEET 2026 Exam Security: नीट परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा कवच, पहली बार सेना और वायुसेना की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

Aparna PanwarBy Aparna Panwar12/06/20265 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
NEET 2026 Exam Security: नीट परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा कवच
NEET 2026 Exam Security: नीट परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा कवच

NEET 2026 Exam Security: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाया है। बता दें की पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और वितरण में भारतीय वायुसेना, CRPF और CISF की खास भूमिका होगी। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले नीट री-एग्जाम के लिए सरकार ने ऐसा सुरक्षा मॉडल तैयार किया है, जिसे अब तक की सबसे मजबूत व्यवस्था माना जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें पिछले सालों में पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस बार केंद्र सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि प्रश्नपत्रों को सड़क मार्ग के बजाय हवाई मार्ग से देशभर के विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

सूत्रों के अनुसार, प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना को सौंपी गई है। इसके लिए वायुसेना के आधुनिक Mi-17 हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जाएगा। प्रश्नपत्रों को विशेष सुरक्षा पैकेजिंग में एयरफोर्स स्टेशनों तक पहुंचाया जाएगा। हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही सुरक्षा की दूसरी परत सक्रिय हो जाएगी और वहां से अर्धसैनिक बलों की निगरानी में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक भेजे जाएंगे।

सरकार का कहना है कि हवाई मार्ग का उपयोग करने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या लीक की संभावना भी बेहद कम हो जाएगी।

दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार

NEET 2026 के लिए केंद्र सरकार ने “टू-टियर सिक्योरिटी सिस्टम” लागू किया है। इसके तहत सुरक्षा को दो भागों में बांटा गया है।

दरअसल पहले चरण में भारतीय वायुसेना प्रश्नपत्रों को मुख्य हब और एयरफोर्स स्टेशनों तक पहुंचाएगी।

दूसरे चरण में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेंगे।यह पूरी प्रक्रिया गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की निगरानी में संचालित होगी।

45 बटालियन संभालेंगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस विशेष अभियान के लिए सीआरपीएफ की 20 और सीआईएसएफ की 25 बटालियनों को तैनात किया है। इन बटालियनों में हजारों प्रशिक्षित जवान शामिल होंगे, जो परीक्षा केंद्रों, वितरण केंद्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। अनुमान है कि 5,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी इस मिशन का हिस्सा होंगे।

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने तक पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहें।

देशभर में तैयार किया गया मेगा लॉजिस्टिक्स नेटवर्क

जानकारी के लिए बता दें की NEET जैसी बड़ी परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए व्यापक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार किया गया है।

सबसे पहले प्रश्नपत्रों को हैदराबाद और अहमदाबाद स्थित मुख्य हब तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों और दूर-दराज के इलाकों में उन्हें भेजा जाएगा। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले स्थानों तक प्रश्नपत्र समय पर पहुंचाने के लिए वायुसेना की मदद ली जाएगी। इस पूरी व्यवस्था के तहत देशभर के 551 हब शहरों तक प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।

NEET 2026 Exam Security: पहली बार सेना और वायुसेना की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
NEET 2026 Exam Security: पहली बार सेना और वायुसेना की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
जवानों का रिकॉर्ड भी किया गया सत्यापित

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए इस मिशन में शामिल प्रत्येक जवान का रिकॉर्ड पहले से सत्यापित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों का बायोडाटा और सेवा रिकॉर्ड रक्षा मंत्रालय के पास उपलब्ध कराया गया है। इससे किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना को कम किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

क्यों खास है Mi-17 हेलीकॉप्टर?

प्रश्नपत्रों के परिवहन के लिए चुना गया Mi-17 हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना के सबसे भरोसेमंद हेलीकॉप्टरों में शामिल है। रूस में निर्मित यह हेलीकॉप्टर कई महत्वपूर्ण सैन्य और राहत अभियानों में अपनी क्षमता साबित कर चुका है।

Mi-17 एक बार में लगभग 36 सैनिकों या करीब 4,000 किलोग्राम वजन तक का सामान ले जा सकता है। इसकी अधिकतम गति लगभग 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह हेलीकॉप्टर 6,000 मीटर तक की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है और इसमें आधुनिक रडार, ऑटोपायलट तथा मौसम निगरानी प्रणाली लगी हुई है। यही कारण है कि खराब मौसम या दुर्गम क्षेत्रों में भी यह प्रभावी रूप से काम कर सकता है।

पेपर लीक रोकने की दिशा में बड़ा कदम

बता दें की पिछले कुछ सालों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ाई है। NEET परीक्षा से जुड़े विवादों ने भी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए थे। ऐसे में केंद्र सरकार का यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि यह मॉडल सफल रहता है तो भविष्य में अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा सकती है।

छात्रों के लिए क्या है संदेश?

सरकार और परीक्षा एजेंसियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल एक है। ऐसे में हर छात्र को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा का अवसर देना। जिसमें कड़ी सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और सेना-अर्धसैनिक बलों की निगरानी के बीच आयोजित होने वाली NEET 2026 परीक्षा देश के परीक्षा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ सकती है।

परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए यह संदेश है कि सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस बार परीक्षा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court Dismissed Meenakshi Natarajan Plea: राज्यसभा उम्मीदवारी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज

CISF CRPF Indian Air Force Mi-17 Helicopter NEET 2026 NEET 2026 Exam Security NEET Exam NEET Paper Leak NEET Re Exam NEET Security
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप, तीन गांवों में हिंसा का तांडव, 30 घरों में लगाई भीषण आग

01/09/2026
Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार में लाखों पद खाली

Sarkari Naukri 2026: केंद्र सरकार में लाखों पद खाली, रेलवे-डिफेंस में सबसे ज्यादा वैकेंसी का RTI से खुलासा

23/08/2026
UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिया बड़ा एक्शन

UGC NET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों की परीक्षा को किया रद्द, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम

16/08/2026
News
Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा से मचा हड़कंप, तीन गांवों में हिंसा का तांडव, 30 घरों में लगाई भीषण आग

01/09/2026
West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप

West Bengal News: ममता बनर्जी की रिश्तेदार की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला

01/09/2026
SCO Summit 2026: पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से हटाई पीएम मोदी की तस्वीर

SCO Summit 2026: पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से हटाई पीएम मोदी की तस्वीर, PMO की पोस्ट पर खड़ा हुआ विवाद

01/09/2026
Jaipur Nagar Nigam Election: भाजपा ने बदली रणनीति

Jaipur Nagar Nigam Election: भाजपा ने बदली रणनीति, कांग्रेस के गढ़ में 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, पढ़ें पूरी खबर

31/08/2026
PM Modi-Pezeshkian Meeting: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात

PM Modi-Pezeshkian Meeting: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें SCO समिट में किन मुद्दों पर हुई खास बातचीत

31/08/2026
SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली-महाराष्ट्र में करोड़ों नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर

SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली-महाराष्ट्र में करोड़ों नाम ड्राफ्ट रोल से बाहर, ऐसे चेक करें अपने शहर की वोटर लिस्ट

31/08/2026
Tiranga Insult in New York: न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान पर सख्त हुए किरेन रिजिजू

Tiranga Insult in New York: न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान पर सख्त हुए किरेन रिजिजू, कहा- ‘ये हरकत बहुत भारी पड़ेगी’

30/08/2026
ISRO Recruitment 2026 के तहत वैज्ञानिक/इंजीनियर के 175 पदों पर भर्ती

ISRO Recruitment 2026: इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर बनने का शानदार मौका, 56,100 रुपये सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

30/08/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.