Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (24) AMIT SHAH (23) astrology (90) Astrology news (23) Bihar News (27) Bihar Politics (48) BJP (59) Bollywood (36) Bollywood News (22) breaking news (31) congress (28) cricket news (30) daily horoscope (130) Daily Horoscope Hindi (20) Delhi News (22) Delhi Weather (20) donald trump (47) horoscope (97) horoscope today (39) india (26) India News (22) Indian Politics (27) indian railways (21) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) mamata banerjee (36) Narendra modi (69) operation sindoor (33) pakistan (18) PM Modi (72) rahul gandhi (22) Rashifal (87) tmc (30) today horoscope (18) top news (73) uttar pradesh news (23) vedic astrology (40) viral video (23) West Bengal Politics (33) Yogi Adityanath (20) zodiac signs (80)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए बांग्लादेशी PM के सलाहकार, नाराज होकर बिना भारत आए लौटे ढाका
दिल्ली

Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए बांग्लादेशी PM के सलाहकार, नाराज होकर बिना भारत आए लौटे ढाका

Aparna PanwarBy Aparna Panwar15/06/2026Updated:16/06/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए बांग्लादेशी PM के सलाहकार
Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए बांग्लादेशी PM के सलाहकार

Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों के बीच एक नया विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के करीबी सलाहकार जाहेद उर रहमान को रविवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर करीब ढाई घंटे तक रोके जाने के बाद उन्होंने भारत में प्रवेश करने से इनकार कर दिया और कोलंबो के रास्ते वापस ढाका लौट गए। बता दें की यह घटना ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच नई सरकार बनने के बाद रिश्तों को मजबूत करने की कोशिशें चल रही हैं।

IORA की अहम बैठक में शामिल होने आए थे

जाहेद उर रहमान भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से 15 और 16 जून को आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति की 28वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। बता दें की इस बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

सूत्रों का कहना है, उनकी यात्रा की पूरी जानकारी पहले ही भारतीय अधिकारियों को दे दी गई थी। नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने यात्रा से संबंधित आधिकारिक नोट विदेश मंत्रालय को भेजा था। इसके अलावा बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्ला ने भी भारतीय अधिकारियों से इस दौरे को लेकर बातचीत की थी।

एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए?

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार शाम दिल्ली पहुंचने के बाद जाहेद उर रहमान को इमिग्रेशन काउंटर पर रोक लिया गया। उन्हें लगभग 2.5 घंटे तक इंतजार कराया गया और इस दौरान कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान उनका नाम एक सुरक्षा वॉचलिस्ट में दिखाई दिया था। इसी वजह से अतिरिक्त सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। जिससे बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई, लेकिन तब तक वे काफी नाराज हो चुके थे।

भारत में प्रवेश से किया इनकार

इमिग्रेशन क्लियरेंस मिलने के बावजूद जाहेद उर रहमान ने भारत में प्रवेश नहीं करने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नई दिल्ली में होने वाली बैठक में भाग लेने से भी इनकार कर दिया और उसी रात कोलंबो के रास्ते ढाका वापस लौट गए।

इस घटनाक्रम ने कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं दोनों देशों के रिश्तों पर असर डाल सकती हैं, खासकर तब जब दोनों देश नए दौर के संबंधों को आकार देने की कोशिश कर रहे हों।

सामान्य पासपोर्ट पर कर रहे थे यात्रा

जानकारी के अनुसार, जाहेद उर रहमान इस यात्रा के दौरान डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के बजाय एक सामान्य हरे रंग के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे थे, जिस पर सार्क (SAARC) स्टिकर लगा हुआ था।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सामान्य पासपोर्ट पर यात्रा करने के कारण इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त जांच की गई हो सकती है। हालांकि भारतीय अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कौन हैं जाहेद उर रहमान?

जाहेद उर रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में गिने जाते हैं। पेशे से वे एक चिकित्सक हैं, लेकिन राजनीतिक मामलों की गहरी समझ के कारण उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हुई हैं।

वे बांग्लादेश की राजनीति और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वे नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान गठित चुनाव सुधार आयोग में भी काम कर चुके हैं।

नई सरकार के गठन के बाद वे प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख रणनीतिक सलाहकारों में शामिल हैं और विदेश नीति से जुड़े मामलों पर भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: नाराज होकर बिना भारत आए लौटे ढाका
Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident: नाराज होकर बिना भारत आए लौटे ढाका
भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए क्यों अहम है यह मामला?

अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन और उसके बाद फरवरी 2026 में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते एक नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

भारत ने नई सरकार के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेष प्रतिनिधि के रूप में भेजा था। इसके अलावा भारत ने बांग्लादेश के साथ आर्थिक और ऊर्जा सहयोग भी जारी रखा है। ऐसे में खास तौर से ईरान संकट और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के बावजूद भारत लगातार बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति कर रहा है। इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग मजबूत हुआ है।

विदेश नीति के नए समीकरण

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि बांग्लादेश इस समय अपनी नई विदेश नीति को आकार देने में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले विदेशी दौरे के लिए उन्होंने भारत या चीन के बजाय मलेशिया को चुना। इसे दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच संतुलन बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई यह घटना दोनों देशों के संबंधों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे सकती है।

क्या पड़ सकता है असर?

कूटनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह केवल सुरक्षा जांच से जुड़ा तकनीकी मामला था तो दोनों देशों के अधिकारी जल्द ही इसे सुलझा सकते हैं। लेकिन यदि इस घटना को राजनीतिक या कूटनीतिक दृष्टिकोण से देखा गया तो यह आने वाले समय में भारत-बांग्लादेश संबंधों में अनावश्यक तनाव पैदा कर सकती है। फिलहाल दोनों देशों की सरकारों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि क्षेत्रीय राजनीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ इस घटनाक्रम को बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार, सुरक्षा, ऊर्जा और कनेक्टिविटी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग जारी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दोनों देश इस मामले को जल्द सुलझाकर द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित होने से बचाएंगे।

ये भी पढ़ें: Sanjay Singh Statement: संजय सिंह ने खोले AAP बगावत के राज, बोले- संदीप के फैसले ने चौंकाया, जानें क्या है पीछे का सच?

bangladesh Bangladesh PM Advisor Delhi airport IGI Airport Immigration india Tarique Rahman Zahed Ur Rahman Zahed Ur Rahman Delhi Airport Incident
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

DCW की नई अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता

Delhi Women Commission: दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता, ये 5 नए सदस्य बढ़ाएंगे महिलाओं की ताकत

26/07/2026
Rahul Gandhi Statement: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का संदेश

Rahul Gandhi Statement: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का संदेश, कहा- यह देशभर के छात्रों के संघर्ष की जीत

25/07/2026

Delhi News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचे फडणवीस-शिंदे, सियासी हलचल तेज

25/07/2026
News
ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ब्रेक, बोले- समझौता बेहतर विकल्प

Trump Iran News: ट्रंप ने ईरान पर हमलों को दिया विराम, कहा- ‘समझौता युद्ध से बेहतर विकल्प’

26/07/2026
घोस्ट राइडर फिल्म

Ghost Rider Returns: 14 साल बाद नए चेहरे के साथ वापसी, Ryan Gosling बनेंगे Marvel के नए ‘घोस्ट राइडर’

26/07/2026
DCW की नई अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता

Delhi Women Commission: दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता, ये 5 नए सदस्य बढ़ाएंगे महिलाओं की ताकत

26/07/2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

PM Modi : विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से पीएम मोदी करेंगे सीधा संवाद, सीमावर्ती गांवों पर भी रहेगा फोकस

26/07/2026
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Bihar News: RJD नेता तेज प्रताप यादव की बढ़ी परेशानी, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

26/07/2026
प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

New Education Minister: प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला शिक्षा मंत्रालय का प्रभार

25/07/2026
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए सहारनपुर में नई व्यवस्था

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के लिए सहारनपुर में नई व्यवस्था, 150 ढाबों पर QR कोड और तय रेट लागू

25/07/2026
Rahul Gandhi Statement: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का संदेश

Rahul Gandhi Statement: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का संदेश, कहा- यह देशभर के छात्रों के संघर्ष की जीत

25/07/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.