NEET Exam: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर देशभर में उठे सवालों के बीच मंगलवार (1 जुलाई) को संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी समिति के सामने री-एग्जाम से मिले अनुभव, परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और भविष्य में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में बहस जारी है।…
Author: Aparna Panwar
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत की ओर से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। दोनों नेता भारत सरकार की ओर से अंतिम संस्कार समारोह में हिस्सा लेकर संवेदना व्यक्त करेंगे। सरकारी और ईरानी सूत्रों के अनुसार उनके साथ विदेश मंत्रालय (MEA) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा था।…
RJD Foundation Day: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अपने 30वें स्थापना दिवस को इस बार पूरे बिहार में भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। आगामी 5 जुलाई 2026 को होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर राज्यभर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बैठकों का दौर जारी है और पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष का स्थापना दिवस इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह पार्टी का बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम होगा। राजद…
Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। बता दें की इस नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट, कई श्रेणियों के वाहनों पर प्रोत्साहन राशि और चार्जिंग सुविधाओं का बड़ा नेटवर्क मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह नीति दिल्ली को प्रदूषण मुक्त (Pollution Free) बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिससे नई ईवी पॉलिसी (EV Policy) उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद 1 जुलाई 2026 से…
Yamuna Water MoU: हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों ने ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से 32 साल पुराने जल समझौते को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है और अब राजस्थान को उसके हिस्से का पानी मिल सकेगा। हरियाणा और राजस्थान के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल बंटवारे को लेकर भारत सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। इस समझौते पर वर्षों से लंबित…
CBSE Three Language Policy: देशभर के लाखों छात्रों के लिए सीबीएसई ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, CBSE ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर एक नया फैसला लिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में तो बदलाव होगा ही साथ में उनका भविष्य भी उज्ज्वल बनेगा। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का यह फैसला लाखों छात्रों के लिए किसी राहत से कम नहीं रहने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू (Three-Language Policy) न करने का अहम फैसला लिया है। यहां जानें इससे जुड़ी हर एक…
Heavy Rain In Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। रविवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई और उसके उपनगरों के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालात इतने गंभीर हो गए कि पानी भरने के कारण अंधेरी सबवे को एहतियातन वाहनों के लिए बंद करना पड़ा। इसके साथ ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD)…
Samrat Choudhary visit Delhi: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को एक अहम सरकारी दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में बिहार की करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क और पुल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद राज्य की कई लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को गति मिल सकती है। बिहार सरकार का उद्देश्य राज्य में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाना, यातायात व्यवस्था को बेहतर करना तथा औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों…
Patna Didarganj Fire: बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज इलाके में रविवार देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड स्थित एक बड़े तेल, रिफाइंड और डालडा गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल, सरसों तेल और डालडा का भंडारण किया गया था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच…
Saudi Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तनुरा (Ras Tanura) शहर से रविवार की शाम को दर्दनाक हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर सामने आई है। दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शामिल सऊदी अरामको (Saudi Aramco) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हर किसी को झकझोर रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए, लेकिन फिर भी किसी को भी नहीं बचा…
CM Yogi Challenge: यूपी की राजनीति में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, रविवार को उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से साफ रुख अपनाने की चुनौती दी। वहीं, प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सनातन, राम मंदिर, कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए। बता दें कि सीएम योगी और अखिलेश दोनों नेताओं के आमने-सामने आए बयानों की वजह से प्रदेश में राजनीतिक माहौल फिर से एक बार बिगड़ती दिखाई दे रही…
GAGAN Satellite Navigation: भारत ने विमानन क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। देश में पहली बार ISRO और AAI के स्वदेशी ‘गगन’ सिस्टम की मदद से जेट विमान की सफल लैंडिंग केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक कदम भी माना जा रहा है। बता दें कि आत्मनिर्भरता भारत की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है। दरअसल, देश में पहली बार स्वदेशी ‘गगन’ (GAGAN) सैटेलाइट आधारित नेविगेशन सिस्टम की मदद से जेट इंजन वाले विमान की सफल लैंडिंग कराई गई है। यह उपलब्धि न केवल भारतीय विमानन तकनीक की…
PM Modi Seychelles Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बता दें हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश सेशेल्स ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया है। जिससे यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों और सतत विकास (Sustainable Development) के क्षेत्र में उनके वैश्विक नेतृत्व को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया है। जानकारी के लिए बता दें की यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं माना जा रहा, बल्कि इससे पर्यावरण…
Ram Mandir Chadhawa Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मंदिर चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, आज शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने इस्तीफे ट्रस्ट को सौंप दिए हैं। बताया जा रहा है कि अब इन पर अंतिम फैसला 11 जुलाई को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई सभी बहुमूल्य वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।…
Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में काफी छात्रों का सपना होता है कि वह ड्यू में एडमिशन लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। अगर आप भी यह सपना देख रहे हैं और एडमिशन के लिए दिल्ली के अच्छे कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में शैक्षणिक सत्र…
Trump Tariff News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अपनी सख्त व्यापार नीति को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, मिडिल ईस्ट और ईरान के मुद्दों के बाद अब ट्रंप ने यूरोपीय देशों को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई यूरोपीय देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स (Digital Service Tax) लागू करता है, तो अमेरिका उस देश से आने वाले सभी सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ट्रंप के इस चेतावनी वाले संदेश से कई देशों को आने वाले समय…
PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर शनिवार को हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंच गए। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस (नेशनल डे) के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा वे सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, संसद को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा…
Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (रामचंद्र प्रसाद सिंह) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय बाद संपर्क की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि मुलाकात को लेकर आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक जेडीयू संगठन…
Rohtas Crime News: बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के करगहर थाना क्षेत्र के पिपरा जगदलपुर गांव के पास स्थित नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो…
Kal Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार, 27 जून का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि के लिए नई शुरुआत के योग बन रहे हैं तो कुछ लोगों को धन और करियर से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हर राशि पर अलग होता है। शनिवार का दिन भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में आइए…
Operation Sindoor: भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 6 भारतीय वीर जवानों के नाम पहली बार ऑफिशियल रूप से सार्वजनिक किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने इन सभी शहीदों को सम्मान देते हुए घोषणा की है कि उनके नाम नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल के ‘त्याग चक्र’ में हमेशा के लिए अंकित किए जाएंगे। यह सम्मान उन सैनिकों को दिया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। जानकारी के लिए बता दें यह घोषणा देश के उन बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए…
Ketan Agrawal Murder Case: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब जांच और कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। बताया जा रहा है की राज्य सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को इस केस में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त किया जाएगा। यह फैसला तब लिया गया जब मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर बेटे के लिए न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से…
Ayodhya Ram Mandir Row: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़ा चढ़ावा विवाद को लेकर, इस मामले में अब बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है की ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला किया है। हालांकि, इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया।…
Rabri Devi Bungalow Row: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम हलचल इन दिनों राजधानी पटना में देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को आवास परिसर के बाहर लगे कई CCTV कैमरों को हटाया गया, जबकि अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान को नए सरकारी आवास में भेजने का काम भी जारी रहा। इस घटनाक्रम के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार जल्द ही इस ऐतिहासिक सरकारी आवास को खाली कर सकता है। करीब…
EPFO portal shutdown: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। यदि आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने, एडवांस क्लेम करने, क्लेम स्टेटस देखने या अन्य ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो जरूरी है कि अपने काम समय रहते पूरे कर लें। EPFO ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर सूचना जारी करते हुए बताया है कि 26 जून 2026 से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह फैसला सिस्टम माइग्रेशन और तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण लिया गया…
Nihang Sikh Dispute: उत्तराखंड में निहंग सिखों के प्रस्तावित कूच को लेकर गुरुवार को पूरे दिन हाई अलर्ट रहा। कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग की हाल ही हुए घटनाओं के बाद प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। कुल्हाल बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद निहंग सिखों का एक जत्था पुलिस की निगरानी से बचते हुए देहरादून शहर तक पहुंच गया। बाद में पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोककर समझाइश दी, जिसके बाद वे वापस लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था…
Bangladesh Parliament: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बताया जा रहा है बांग्लादेश की संसद में सत्तारूढ़ बीएनपी (BNP) के सांसद गुलाम मोहम्मद (जीएम) सिराज ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के बयानों पर आपत्ति जताते हुए भारत सरकार से उन पर रोक लगाने की मांग की है। सांसद ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले बयान दोनों देशों के संबंधों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें बांग्लादेश की संसद में हर साल 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा के…
PM Modi Amazon CEO Meeting: भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था पर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों का भरोसा दिखा है। बताया जा रहा है, ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी Amazon ने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की है। जिससे कंपनी के सीईओ (CEO) एंडी जेसी (Andy Jassy) ने आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान भारत में 2026 से 2030 के बीच 48 अरब डॉलर (करीब 4.1 लाख करोड़ रुपये) निवेश करने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए बता दें की इस निवेश को भारत के डिजिटल और तकनीकी…
Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश के वेनेज़ुएला में बुधवार शाम आए दो तेज भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। राजधानी काराकास समेत कई राज्यों में इमारतें गिर गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। जिसमें हजारों लोग बेघर हो गए। बताया जा रहा है अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि मृतकों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) का कहना है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा तक पहुंच सकती है।…
NEP 2020 New Rules: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्कूली शिक्षा में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक में पहली बार 1975-77 के आपातकाल (Emergency) पर एक विशेष खंड शामिल किया है। नई किताब ‘Understanding Society: India and Beyond’ में भारतीय लोकतंत्र की यात्रा, उसकी उपलब्धियों और चुनौतियों के साथ-साथ आपातकाल के दौर को विस्तार से समझाया गया है। NCERT के इस फैसले को स्कूल शिक्षा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब कक्षा 9 के छात्र…
Yamuna Bazar Bulldozer Action: राजधानी दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बुधवार सुबह से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। निगमबोध घाट के पास स्थित यमुना बाढ़ क्षेत्र (O-Zone) में बने कथित अवैध निर्माणों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाए गए। कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। इस अभियान का सबसे बड़ा असर यहां रहने वाले करीब 310 परिवारों पर पड़ रहा है। वर्षों से…
BRICS India 2026: भारत आज से हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स (BRICS) ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। दो दिनों तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीकों और टिकाऊ विकास को लेकर सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया ऊर्जा संकट, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती जरूरत जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में भारत…
Abhishek Banerjee : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी उस मांग को स्वीकार नहीं किया है, जिसमें उन्होंने विदेश यात्रा की अनुमति से जुड़ी याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील की थी। हालांकि राहत की बात यह है कि हाईकोर्ट ने उनकी मुख्य याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिस पर अब सामान्य प्रक्रिया के तहत सुनवाई होगी। यह मामला अभिषेक बनर्जी के विदेश जाकर नेत्र उपचार कराने से जुड़ा है। उन्होंने अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी और साथ ही इस मामले…
Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव में बुधवार को भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले को लेकर एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस महापंचायत को लेकर इलाके में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं और अब कार्यक्रम के दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयोजकों का दावा है कि बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग इस महापंचायत में शामिल होने के लिए बिलौटी पहुंच रहे हैं। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच…
Monsoon 2026: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। करीब दो सप्ताह की देरी के बाद मानसून के पहुंचते ही शहर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बारिश ने मुंबई की तैयारियों की पोल भी खोलकर रख दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल खड़े होने लगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही मुंबई…
Padma Awards 2026: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार के दूसरे चरण के समारोह में संगीत जगत की मशहूर गायिका Alka Yagnik को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। बता दे की राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने उन्हें यह सम्मान संगीत जगत में उनके चार दशक से अधिक लंबे और शानदार योगदान के लिए प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah भी समारोह में मौजूद रहे। PM Modi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद जानकारी के लिए बता दें की समारोह का सबसे भावुक और चर्चित पल तब आया, जब अलका याग्निक का…
Delhi-NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास सटे इलाकों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कहर से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में आज दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम सुहाना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में पहले तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ…
Ram Mandir SIT Report: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन और अनियमितताओं के मामले में गठित तीन सदस्यीय खास जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। बताया जा रहा है की आज मंगलवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है। हालांकि सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा का विषय बना हुआ…
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने बड़ा बयान। उनका कहना है की जिन लोगों पर परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने की जिम्मेदारी थी, वही कुछ लोग बदमाशों के साथ मिल गए। इसी वजह से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक जैसी गंभीर घटना सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार सिर्फ दोषियों को सजा देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। आपकी जानकारी के लिए बता दें…
Lucknow Building Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है अलीगंज के पुरनिया इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। दरअसल आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें इमारत में फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए…







































