Cockroach Janata Party Film: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चर्चित आंदोलन को लेकर अब बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है की इस आंदोलन ने उस समय देशभर में राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी थी। अब इसी घटनाक्रम पर आधारित एक फीचर फिल्म बनाई जाएगी, जिसका आधिकारिक नाम ‘The Accidental Cockroach Party’ रखा गया है। निर्माताओं ने इस टाइटल का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म से जुड़े लोगों का दावा है कि इसमें केवल आंदोलन की घटनाओं को ही नहीं दिखाया…
Author: Aparna Panwar
CJP Protest: नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर देश में चल रही बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर से सरकार को चेतावनी दी है। बता दें की संगठन के प्रमुख नेताओं में शामिल अभिजीत दीपके ने कहा है कि यदि पुलिस द्वारा छात्रों को परेशान करने का सिलसिला नहीं रुका तो CJP जल्द ही पूरे देश में एक बड़ा और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन आयोजित करेगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल छात्रों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जबकि सरकार ने पहले ही उन्हें किसी तरह की कार्रवाई से बचाने…
Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। वीडियो में रहाणे अपने क्रिकेट सफर को याद करते हुए कई बार भावुक नजर आए और उनकी आंखें भी नम हो गईं। करीब डेढ़ दशक तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे रहाणे ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि उनके क्रिकेट करियर के इस अध्याय को सम्मान के साथ समाप्त करने का सही समय आ गया है। उन्होंने…
Kanwar Yatra 2026 Updates: सावन महीने की शुरुआत के साथ देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक कांवड़ यात्रा 2026 गुरुवार से शुरू हो गई है। गंगा जल लेने के लिए लाखों शिवभक्त उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री और अन्य प्रमुख घाटों की ओर पहुंच रहे हैं। यात्रा के पहले ही दिन उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और मेडिकल टीमों को…
Bhopal Farmer Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। सरकार और किसानों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया। सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस बार पहले से अधिक मात्रा में मूंग की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। इसके साथ ही खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का भी फैसला लिया गया है। सरकार के इन आश्वासनों के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर…
Anti Paper Leak Bill: देशभर में परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर उठे विवाद और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 यानी एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पारित हो गया है। सदन में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक ध्वनिमत से पास किया गया। अब इस पर अगली परीक्षा राज्यसभा में होगी, जहां इसे चर्चा और पारित होने के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि यह विधेयक मंगलवार को ही राज्यसभा में पेश…
Bihar Paper Leak: बिहार में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों पर अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में पहली बार तीन विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं, जहां परीक्षा से जुड़े मामलों की तेजी से सुनवाई होगी। इन अदालतों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों का जल्द निपटारा हो और दोषियों को समय पर सजा मिल सके। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर NEET पेपर लीक मामले, ने पूरे देश में परीक्षा प्रणाली की…
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स ट्रैक से एक ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए। ग्लासगो के स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में लगातार बारिश और फिसलन भरे ट्रैक के बीच हुई इस चुनौतीपूर्ण रेस में गुलवीर ने जिस धैर्य, रणनीति और आखिरी लैप में जिस रफ्तार का प्रदर्शन किया, उसने दुनिया भर के…
NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। बताया जा रहा है CBI की आर्थिक अपराध शाखा ने मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में यह चार्जशीट पेश की। इस मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जुड़े तीन विषय एक्सपर्ट्स के नाम भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में 360 गवाहों, 422 महत्वपूर्ण दस्तावेजों और 43 अहम सबूतों को शामिल किया है। जिसमें CBI का दावा है कि जांच के दौरान पेपर लीक…
One Officer One Vehicle Policy: भारत सरकार ने सरकारी खर्च में कटौती और सरकारी संसाधनों का सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए एक बड़ा और जरूरी फैसला लिया है। दरअसल, आज यानी 28 जुलाई 2026 से पूरे देश में ‘एक अफसर-एक वाहन’ (One Officer One Vehicle Policy) लागू कर दी गई है। इसके लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से मेमोरेंडम भी जारी किया गया है, जिसके बाद सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्यों को नए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के नए…
Pakistan Student Protest: भारत में छात्रों के आंदोलनों की चर्चा के बीच अब पाकिस्तान में भी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं का विरोध तेज होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है की सिंध प्रांत के हैदराबाद में छात्र और युवा लंबे समय से सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन (SPSC) की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को भारत में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस तरह के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है कि पाकिस्तान में…
UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर राजधानी लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों में देखने को मिलेगा। नई तैनातियों के साथ सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा तरुण गाबा की हो रही है, जिन्हें लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया…
Kala Hiran Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित ‘काला हिरण’ मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के टीज़र और उससे जुड़े ऑनलाइन लिंक को हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि निर्माता 24 घंटे के भीतर इन्हें नहीं हटाते, तो यूट्यूब, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्वयं इन लिंक को हटाने की कार्रवाई करेंगे। अदालत ने इस दौरान यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को अनावश्यक रूप से नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। यह आदेश…
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार देर रात भारत के युवा वेटलिफ्टर अजय बाबू वल्लुरी ने पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आंध्र प्रदेश के इस उभरते खिलाड़ी ने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाकर भारत की झोली में एक और पदक डाला। हालांकि, गोल्ड मेडल उनसे महज 1 किलोग्राम दूर रह गया। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक प्रतियोगिताओं में गिना जा रहा है। इस रजत पदक के साथ भारत की कुल पदक संख्या 10 तक पहुंच गई,…
Bihar NEET Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए बिहार सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राज्य में छात्र आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने सोमवार 27 जुलाई, 2026 को कई प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत की खबर जारी की है। दरअसल, बिहार सरकार ने घोषणा कर दी है कि आंदोलन के दौरान छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए हर तरह के मामले वापस ले लिए जाएंगे। इसके अलावा, पुलिस के द्वारा जिन भी छात्रों या लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी जल्द रिहा किया जाएगा। राज्य सरकार के…
UP Teacher Recruitment Case: उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद में योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। जिसमें राज्य सरकार ने अदालत में दाखिल हलफनामे में कहा है कि 2020 में नियुक्त किए गए 67,867 शिक्षकों की नौकरी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और किसी भी शिक्षक को सेवा से नहीं हटाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें सरकार ने यह भी कहा है कि यदि संशोधित मेरिट लिस्ट में कुछ नए अभ्यर्थी पात्र पाए जाते हैं, तो उन्हें उपलब्ध रिक्त पदों पर…
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में बनाई गई फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज सोमवार (27 जुलाई 2026) को सुनवाई होनी थी, लेकिन पहले ही दिन सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, आज सीबीआई की ओर से कोर्ट में कोई बी वकील नहीं पहुंचा, जिसके चलते अदालत ने इस मामले की सुनवाई 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है। इसी दिन मुख्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन अभियोजन पक्ष की अनुपस्थिति के कारण इस पर कोई बहस ही नहीं हो पाई। बता दें कि देशभर में चर्चा का विषय बने NEET…
Ankit Sharma Murder Case: आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। आज सोमवार को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में साफ शब्द में ताहिर हुसैन और अन्य दोषियों को फांसी देने की मांग की है। दरअसल, सजा पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने इस मामले के हर एक पहलू को देखते हुए अदालत में कहा है कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं थी, बल्कि बेहद क्रूर, सुनियोजित और अमानवीय अपराध था। वही, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का यह भी कहना है कि इन दोषियों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है,…
Nandan Nilekani: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। NEET पेपर लीक विवाद और परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ती चिंताओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए एक हाई-पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस टास्क फोर्स की कमान देश के जाने-माने तकनीकी विशेषज्ञ और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि सरकार छात्रों के…
Assam Weather Updates: असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार जरूर देखने को मिल रहा है, लेकिन राज्य के हजारों परिवारों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। लगातार हुई भारी बारिश और नदियों के उफान ने इस साल राज्य में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चराएदेव जिले में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद इस वर्ष बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। वहीं, 5.24 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं और सामान्य जीवन पटरी पर…
Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार आज लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 पेश करने जा रही है। प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाना है। सरकार का कहना है कि यह कानून संगठित पेपर लीक नेटवर्क, फर्जीवाड़े और परीक्षा माफिया पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। लोकसभा के कार्यसूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस संशोधन विधेयक को सदन में पेश करेंगे। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मसौदे को मंजूरी…
PM Modi Viksit Vibrant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ (PM Modi Viksit Vibrant Village Programme) के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘विकसित गांव ही विकसित भारत की पहचान’ हैं। पीएम मोदी ने सीमावर्ती गांवों में रहकर लौटे युवाओं के अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि देश को समझने का सबसे अच्छा तरीका लोगों के बीच जाकर उनके जीवन को करीब से जानना है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों (Border Areas) में बिताया गया समय केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश को करीब…
Trump Iran News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ पिछले 13 दिनों से जारी सैन्य हमलों को फिलहाल के लिए रोकने का फैसला लिया है, जिसपर ट्रंप का साफ कहना है कि समझौता और कूटनीति युद्ध से बेहतर विकल्प है। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच बातचीत पर दुनिया की नजर बनी हुई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए सैन्य हमले की तैयारी पूरी होने के बावजूद ट्रंप ने सेना को किसी भी तरह का नया स्ट्राइक (New Strike) न करने के साफ तौर पर निर्देश दिए है। बता दें कि ट्रंप ने कहा है कि…
Ghost Rider Returns: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्मों के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 14 साल बाद Ghost Rider एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रहा है। इस बार फिल्म में ऑस्कर-नामांकित अभिनेता रयान गोसलिंग (Ryan Gosling) आग से घिरे इस रहस्यमयी सुपरहीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले इस किरदार को हॉलीवुड अभिनेता निकोलस केज (Nicolas Cage) ने निभाकर दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया था। मार्वल स्टूडियोज ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित San Diego Comic-Con 2026 के दौरान इस नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। इस ऐलान के साथ ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU)…
Delhi Women Commission: दिल्ली महिला आयोग को लंबे समय के बाद नया नेतृत्व मिल गया है। दरअसल, महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रविवार 26 जुलाई 2026 को दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को आयोग (Delhi Commission for Women – DCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है और साथ ही आयोग में 5 नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। ऐसे में सरकार का कहना है कि इस अहम फैसले से महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान भी तुरंत किया जाएगा। दिल्ली…
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए 400 से अधिक युवा शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इन युवाओं के अनुभव सुनेंगे, उनसे बातचीत करेंगे और सीमावर्ती गांवों के विकास, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम केवल एक संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देश के युवाओं को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय…
Bihar News: बिहार की राजनीति में शनिवार देर रात बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें पटना पुलिस ने छात्र आंदोलन और बिहार बंद के दौरान हुई घटनाओं से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। देर रात न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद अदालत ने उन्हें पटना के बेऊर जेल भेजने का आदेश दिया। मॉल से हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, तेज प्रताप यादव को शनिवार शाम पटना के डाक…
New Education Minister: केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में शनिवार को बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, आज ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया और फिर उसके बाद कुछ ही घंटों में वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, उनके पास पहले से मौजूद मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी बरकरार रहेगी। ऐसे में वह वर्तमान में अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) का कामकाज भी संभालेंगे।…
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के लिए बता दें की हर साल लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर सहारनपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खास अभियान चलाया है। जिससे कांवड़ मार्ग पर स्थित लगभग 150 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर विभाग की ओर से QR कोड और निर्धारित रेट लिस्ट लगाई गई है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का…
Rahul Gandhi Statement: NEET पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश की राजनीति तेज हो गई है। बताया जा रहा है की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस फैसले को छात्रों की जीत बताते हुए देशभर के युवाओं को बधाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों की बड़ी सफलता है। राहुल गांधी ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने और आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई…
Delhi News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को दिल्ली पहुंच गए, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भी राष्ट्रीय राजधानी आने की चर्चा है। इन घटनाक्रमों के बीच भाजपा नेतृत्व की लगातार बैठकों ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। हालांकि, अभी तक इन दौरों को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सीधे तौर पर जोड़ने वाली कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार दोपहर दिल्ली के लिए…
Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG परीक्षा विवाद और देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। बता दें की सोशल मीडिया पर जारी एक खुली चिट्ठी में उन्होंने यह फैसला छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए लिया है। जिसमें यह इस्तीफा Jantar Mantar पर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के रूप में चर्चित छात्र प्रदर्शन के बाद आया है। ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में लिखा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है। जिसमें उन्होंने परीक्षा सुधार, CBI जांच और कंप्यूटर आधारित…
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश कई राज्यों में की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे महाराष्ट्र लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि बिजेंद्र कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी से पेपर लीक रैकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे हो…
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने आखिरकार अपना पदक खाता खोल दिया है। दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के साथ भारत ने मेडल टैली में अपना खाता खोला और शीर्ष-10 देशों में जगह बनाने में सफलता हासिल की। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने स्विमिंग, बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स जैसी स्पर्धाओं में भी दमदार प्रदर्शन कर आगे की उम्मीदों को मजबूत किया। झंडू कुमार ने दिलाया पहला पदक 28 वर्षीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने…
NTA News: देश की प्रमुख परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है की शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर NTA ने 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। जिसमें यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब परीक्षा प्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और कई परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई केवल…
Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल उनके इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। जिसमें पिछले कुछ दिनों से उनके पद छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सच साबित हुई हैं। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से कथित संपर्क और फोन कॉल को लेकर उठे विवाद के बाद उन पर लगातार राजनीतिक दबाव बढ़ रहा था। खबरों के अनुसार राष्ट्रपति के इस्तीफे को ऐसे समय में देखा जा…
CJP Government Meeting: नीट परीक्षा मामले को लेकर जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच आज शुक्रवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है की यह बैठक करीब दो घंटे तक चली है, जिसमें दोनों पक्षों ने आंदोलन से जुड़े मुद्दों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार पर विस्तार से चर्चा की है। दरअसल बैठक के बाद दोनों पक्षों ने माना कि बातचीत सकारात्मक रही, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अभी सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में अब शनिवार दोपहर फिर से बैठक…
Khesari Lal-Anjana Singh Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। इस बार अभिनेत्री अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर AI तकनीक से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की गईं। साथ ही ऑनलाइन उत्पीड़न, अभद्र टिप्पणियां और धमकियां देने के भी आरोप लगाए गए हैं। यह मामला सामने आने के बाद भोजपुरी फिल्म जगत में नई बहस शुरू हो…
Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के क्षेत्र में अपने काम के लिए प्रसिद्ध सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपनी भूख हड़ताल शुक्रवार देर रात समाप्त कर दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात और बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के बीच इसे एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद ही सबसे प्रभावी रास्ता है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने…
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बताया जा रहा है की जंतर-मंतर पर कई दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। ऐसे में हालात को देखते हुए जंतर-मंतर के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से मध्यरात्रि तक बंद कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सरकारी आवास के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई…







































